फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mayors and heads of local bodies from the state will receive training; they will gather in Delhi on the 22nd

Fatehabad News: प्रदेश के मेयर और निकाय अध्यक्षों को मिलेगी ट्रेनिंग 22 को दिल्ली में जुटेंगे

Sat, 17 Oct 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 17 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mayors and heads of local bodies from the state will receive training; they will gather in Delhi on the 22nd
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार नगर निगमों के मेयर और नगर परिषदों व नगर पालिकाओं के अध्यक्षों को 22 अक्तूबर को विशेष प्रशिक्षण देगी। नई दिल्ली स्थित भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) में आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में नगरपालिका शासन, कानूनी प्रावधानों, वित्तीय प्रबंधन और नागरिक सेवाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय, हरियाणा ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। नगर निगम आयुक्तों, जिला नगर आयुक्तों तथा नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के कार्यकारी अधिकारियों व सचिवों को जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम नई दिल्ली के आईपी एस्टेट स्थित आईआईपीए परिसर में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। इसमें प्रदेश के सभी नगर निगमों के मेयर और नगर परिषदों व नगर पालिकाओं के अध्यक्ष शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में शहरी निकायों के कामकाज को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जाएगा। जनप्रतिनिधियों को निकायों के संचालन से जुड़े नियमों और वैधानिक प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी।
इसके साथ ही वित्तीय मामलों के बेहतर प्रबंधन और नागरिक सेवाओं से जुड़े पहलुओं पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। सरकार की इस पहल का उद्देश्य निकाय प्रतिनिधियों को प्रशासनिक प्रक्रियाओं की बेहतर समझ देना और शहरी स्थानीय निकायों के कामकाज में सुधार लाना है। संवाद

----------------
बजट प्रबंधन से लेकर जवाबदेही तक पर होगा मंथन
कार्यक्रम में नगरपालिका शासन व्यवस्था को प्रभावी बनाने, बजट और वित्तीय संसाधनों के उचित उपयोग, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने तथा नागरिक सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने जैसे विषय शामिल हैं। इसके अलावा आम लोगों को स्थानीय निकायों के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं की आपूर्ति सुचारू बनाने पर भी चर्चा होगी। प्रशिक्षण से जनप्रतिनिधियों को अपने निकायों के कामकाज और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। जिला नगर आयुक्त प्रवीन कुमार का कहना है कि दिल्ली में प्रशासनिक प्रबंधन को लेकर प्रशिक्षण दिया जाना है। इस बारे में निर्देश जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed