फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Special bus run for women

फतेहाबाद से भट्टू तक महिलाओं के लिए चलाई स्पेशल बस

Tue, 09 Mar 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Special bus run for women
महिला स्पेशल बस को रवाना करते महाप्रबंधक कृष्ण कुमार। - फोटो : Fatehabad
स्थानीय बस अड्डा परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केवल महिलाओं के लिए फतेहाबाद से भट्टू कलां के लिए सुबह 9 बजे से एक स्पेशल बस चर्लाई। बस को महाप्रबंधक कृष्ण कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस फतेहाबाद से सुबह 9 बजे, सुबह 11 बजे, दोपहर 2 बजे व शाम 4 बजे चलेगी। यही बस भट्टू कलां से फतेहाबाद के लिए सुबह 10 बजे, दोपहर 12 बजे, दोपहर 3 बजे व शाम 5 बजे चलेगी। महाप्रबंधक ने बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए बस स्टॉफ को दिशा निर्देश दिए। महाप्रबंधक कृष्ण कुमार ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी महिलाओं को महिला सशक्तीकरण पर बल देना चाहिए। समाज की कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा, असमानता आदि जैसे मुद्दों के प्रति जागरूकता में महिला अधिकारी व महिला कर्मचारियों को आगे आएं और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे को सार्थक करने में योगदान दें। इस अवसर पर महिला अधिकारी अमप्रीत कौर, राधा, त्रिवेणी, अंजू, सीमा, श्रुति, पूनम, सूरजमुखी, सुनीता सहित महिला कर्मचारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed