{"_id":"672fa7ea3dc0058b6d0bd5e2","slug":"son-accused-of-theft-in-temple-case-registered-against-all-three-including-father-and-brother-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-124746-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बेटे पर मंदिर में की चोरी का आरोप, पिता व भाई सहित तीनों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बेटे पर मंदिर में की चोरी का आरोप, पिता व भाई सहित तीनों पर केस दर्ज
Sat, 09 Nov 2024 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 09 Nov 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
कुलां। गांव धारसूल खुर्द स्थित मंदिर में चोरी करने, लोगों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने और शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो बेटों व उनके पिता सहित तीन पर केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष से निखिल की शिकायत पर गांव के ही दो लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
कुलां पुलिस चौकी में शिकायत में गांव धारसूल खुर्द निवासी नायब सिंह ने बताया था कि 31 अक्तूबर की दोपहर को एक व्यक्ति मंदिर में जानवर के साथ दुराचार की कोशिश कर रहा था। मगर उसे देखकर आरोपी दीवार पर रखी चुन्नी से चेहरा छिपाकर मौके से भाग गया। जब उन्होंने सीसीटीवी जांचे तो उसमें गांव का ही निखिल नजर आया।
-- डीएसपी की अनुमति पर दर्ज हुआ केस
कुलां चौकी में शिकायत मिलने के बाद शिकायत पत्र सदर थाना भेजा गया। इसके बाद सदर थाना टोहाना से पत्र 5 नवंबर को डीएसपी कार्यालय भेजा गया। डीएसपी से अनुमति मिलने के बाद 5 नवंबर को केस दर्ज कर शिकायत की जांच की गई। 7 नवंबर को शिकायतकर्ता नायक सिंह व सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप सिंह को शामिल जांच किया गया। नायब सिंह ने घटना के संबंध में वीडियो पेश की जबकि आरोपी पक्ष से निखिल, उसके भाई सावन व धीरा उर्फ नाटी ने बयान देने से मना कर दिया। पुलिस के अनुसार नायब सिंह द्वारा दी गई वीडियो में जानवर के साथ गलत काम करने के आरोपों के साक्ष्य नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में निखिल उर्फ माटा पर लोगों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने, चोरी करके ले जाने व बाद में शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी देने के आधार पर न्याय संहिता की धारा 299, 303(2), 351(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
दूसरे पक्ष से निखिल की शिकायत पर दो के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज
वहीं, दूसरे पक्ष से निखिल की शिकायत पर भी गांव के दो लोगों दीपू और काला पर एससी-एसटी एक्ट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। निखिल का आरोप है कि वह और उसका भाई कबड्डी के खिलाड़ी हैं। दोनों गांव में बने खेल मैदान में अभ्यास करने जाते रहते हैं। आरोपी उसे व उसके भाई को वहां खेलने से मना करते हैं। जब इसका विरोध किया तो उसे जातिसूचक गालियां निकाली और धमकियां दी कि अगर तुम यहां खेलने के लिए आए तो जान से मार देंगे। आरोपी मैदान से टायर, रस्से व अन्य खेल का सामान उठाकर ले गए। इसी तरह गांव में बनी जिम में भी आने से उक्त आरोपी रोकते हैं। 31 अक्तूबर को दिवाली के मौके पर गांव में बने माता के मंदिर में माथा टेकने के लिए गया था, उस समय भी आरोपी काला मिला और गला पकड़कर मारपीट करने लगा। पुलिस ने निखिल की शिकायत पर दीपू व काला पर केस दर्ज कर लिया है।