फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Society has been honoured by making five faces from OBC class in the cabinet: Suman

कैबिनेट में पांच मंत्री ओबीसी वर्ग से बना समाज को दिया सम्मान : सुमन

Sun, 20 Apr 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 20 Apr 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Society has been honoured by making five faces from OBC class in the cabinet: Suman
स्कूली छात्राओं को सम्मानित करते हुए सुमन सैनी। संवाद
टोहाना। प्रदेश की कैबिनेट में पांच चेहरे ओबीसी वर्ग से बनाकर समाज को पूर्ण सम्मान दिया हुआ है। यह कहना है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी की पत्नी सुमन का जो रविवार को ओबीसी समाज एकता मंच के कार्यक्रम में पहुंची।
विज्ञापन


चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल की उपप्रधान बनने पर ओबीसी समाज एकता मंच ने सुमन सैनी के सम्मान में अग्रवाल भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर सुमन सैनी का नगर परिषद उपाध्यक्ष नीरू सैनी, व महिला पार्षदों सहित सामाजिक संस्थाओं ने स्वागत किया गया। इस दौरान मंच संचालन एक देश एक चुनाव जिला संयोजक बलदेव सैनी व सुरेंद्र सैनी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान सुरेंद्र सिंह रेहनवाली ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेश बंसल पहुंचे। इस दौरान सैनी समाज के प्रधान कृष्ण सैनी, जांगिड़ समाज से पालाराम, प्रजापति सभा से वीरभान, सैन समाज से टेकचंद, स्वर्णकार मंच से राजेश वर्मा, छिंपा समाज से मंगल सिंह, यादव समाज से सोहन लाल, गोस्वामी समाज वीरभान, रेवाड़ी समाज मिट्टू राम, धीमान समाज से गुरभजन, गुर्जर समाज से अमरीक सिंह, शाक्य समाज से जय सिंह व कश्यप समाज से पूजा कश्यप ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


-

सब कह रहे थे कांग्रेस सरकार आरी सै

सुमन सैनी ने ठेठ भाषा में कहा कि चुनाव के समय में सबके तोते उड़े पड़े थे, सब कह रहे थे कांग्रेस की सरकार आ री सै। जब चुनाव के प्रोग्राम में जाती तो मैं कहती कि प्रोग्राम तो तगड़े तगड़े हो रहे हैं, पर लगता तो नहीं कि कांग्रेस आएगी। पता नी नारद मुनि भी यही कह रहे थे कि कांग्रेस आ रही है तो लगा आंदी होगी कांग्रेस की सरकार, लेकिन मन में एक विश्वास था कि जो लोग ये कहते थे कि थोड़े दिन के लिए सीएम बना है वो मुख्यमंत्री आप लोगों ने पांच साल के लिए बनाया है। ओबीसी समाज के लोगों ने ऐसा साथ दिया कि सब एकतरफा बना दिया। इसके लिए सभी को बहुत बहुत बधाई है। प्रदेश सरकार ने 100 दिन के कार्यकाल में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य करवाए हैं। इस दौरान हरियाणवीं गीत नायब सैनी को बना दिया सीएम हरियाणा का पर नृत्य करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed