फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ... So with the intervention of the MLA, the deputy president's chair will also be installed for the first time in the office of the head.

...तो विधायक के हस्तक्षेप से प्रधान के कार्यालय में पहली बार लगेगी उपप्रधान की भी कुर्सी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
... So with the intervention of the MLA, the deputy president's chair will also be installed for the first time in the office of the head.
ईओ कार्यालय में रखी नगर परिषद उपप्रधान की कुर्सी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद में प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के कार्यालय में उपप्रधान सविता टुटेजा की भी कुर्सी लगने जा रही है। सोमवार को कार्यालय में नप उपप्रधान के लिए कुर्सी पहुंची और प्रधान की कुर्सी के साथ रखी गई। लेकिन इसके बाद कुर्सी को कार्यालय से बाहर निकालकर ईओ ऋषिकेश चौधरी के कार्यालय में रख दिया गया है। अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो पहली बार नगर परिषद में प्रधान के कार्यालय में उपप्रधान की कुर्सी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद प्रधान के कार्यालय में उपप्रधान की कुर्सी लगाने की तैयारी को लेकर अलग-अलग चर्चाएं शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची इसको लेकर सहमत नहीं है जबकि विधायक दुड़ाराम हस्तक्षेप करके कुर्सी लगवा रहे हैं। हालांकि नप प्रधान के कार्यालय से कुर्सी निकालकर ईओ के कमरे में रखने के पीछे उपप्रधान सविता टुटेजा का कहना है कि प्रधान के कमरे में मेज को बड़ा किया जाएगा और इसके बाद वहां कुर्सी की सेटिंग की जाएगी। बता दें कि सविता टुटेजा करीब डेढ़ माह पहले ही नगर परिषद की उपप्रधान बनी है। उपप्रधान पद को लेकर खींचतान चल रही थी लेकिन विधायक दुड़ाराम के करीबी होने के चलते सर्वसम्मति से चुन लिया गया था।
विज्ञापन

बर्थडे पार्टी में नहीं बुलाए गए गई पार्षद, चर्चाएं शुरू
नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के सोमवार को हुई बर्थडे पार्टी में कई पार्षदों को न्यौता ही नहीं दिया गया। इसको लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि उपप्रधान सविता टुटेजा के साथ रहने वाले पार्षदों को बर्थडे पार्टी में नहीं बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
विधायक जी ने कुर्सी लगाने के लिए कहा था, कुर्सी प्रधान के कमरे में ही लगेगी। प्रधान के कमरे में टेबल बड़ी बनवाई जाएगी, इसके बाद ही सेटिंग होगी। वैसे मैं कई दिन से नप कार्यालय में नहीं जा पाई हूं।
-सविता टुटेजा, उपप्रधान, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed