{"_id":"677d696e0088d0a2760ba6b8","slug":"so-far-2325-students-have-applied-for-selection-in-super-100-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-127518-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सुपर-100 में चयन के लिए अब तक 2,325 विद्यार्थी कर चुके हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सुपर-100 में चयन के लिए अब तक 2,325 विद्यार्थी कर चुके हैं आवेदन
Tue, 07 Jan 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में पीएमश्री राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल
फतेहाबाद। मेधावी विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई सुपर-100 योजना और मिशन बुनियाद के लिए शिक्षा विभाग इस बार ज्यादा से ज्यादा आवेदन के लिए भरपूर प्रयास कर रहा है। सुपर-100 योजना के लिए अब तक जिले से 2325 आवेदन हो चुके हैं।आवेदन की अंतिम तिथि 28 जनवरी है।
जिले में फतेहाबाद खंड से अब तक सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। सुपर-100 में चयनित विद्यार्थियों को नीट और जेईई की विभाग दो साल तक तैयारी करवाएगा। हालांकि, मिशन बुनियाद के लिए पहले चरण की परीक्षा भी हो चुकी है। परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का परिणाम 20 जनवरी को जारी होगा। सुपर-100 योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से नीट और जेईई की तैयारी करवाएगा। दो साल तक विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ तैयारी करवाई जाएगी। इसके अलावा मिशन बुनियाद के तहत कक्षा नौंवी और दसवीं के चयनित विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। मिशन बुनियाद के जिले में पांच केंद्र चल रहे हैं।
सुपर 100 के लिए ये आए हैं आवेदन
खंड आवेदन आए
भट्टूकलां 255
भूना 464
फतेहाबाद 601
जाखल 138
रतिया 470
टोहाना 397
मिशन बुनियाद में चयन के लिए ये रहेगा शेड्यूल
पहले लेवल की परीक्षा का परिणाम : 20 जनवरी
दूसरे लेवल की परीक्षा : 28 जनवरी
दूसरे लेवल की परीक्षा का परिणाम : 7 फरवरी
तीसरे लेवल की परीक्षा : 11 फरवरी
तीसरे लेवल की परीक्षा का परिणाम : 20 मार्च
काउंसलिंग : 25 मार्च
बैच शुरू : 7 अप्रैल
सुपर -100 योजना के लिए जारी शेड्यूल
पहले लेवल की परीक्षा : 5 फरवरी
पहले लेवल की परीक्षा का परिणाम : 20 फरवरी
दूसरे लेवल की परीक्षा : 5 अप्रैल
दूसरे लेवल की परीक्षा का परिणाम : 30 अप्रैल
बैच शुरू : 5 मई
सुपर-100 योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। कक्षा दसवीं में पढ़ रहे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। पहले स्तर की परीक्षा 5 फरवरी को करवाने की योजना है।
विज्ञापन
- मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, फतेहाबाद