फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Snatching incidents increased in Fatehabad district

Fatehabad News: फतेहाबाद जिले में बढ़ी स्नेचिंग की वारदात, पार्षद ने प्रशासन को लिखा पत्र

Mon, 16 Dec 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 16 Dec 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Snatching incidents increased in Fatehabad district
फतेहाबाद के पुराना कोर्ट रोड पर ​स्थित पार्क।
फतेहाबाद। जिले में बढ़ रही स्नेचिंग की वारदात से लोगों में भय का माहौल है। शनिवार को शहर फतेहाबाद के साथ टोहाना में भी स्नेचिंग की दो वारदात हुई। फतेहाबाद शहर के जगजीवनपुरा में बाइक सवार युवक एक महिला के गले सोने का लॉकेट छीनकर ले जाने में कामयाब हो गए थे। इससे पहले शहर में मोबाइल फोन छीनने और एक ठगी का मामला भी हो चुका है।
विज्ञापन

वहीं टोहाना में बाइक सवार युवक एक बुजुर्ग महिला की कान से सोने की बाली और एक अन्य महिला से सोने की चेन छीन ले गए थे। शहर के साथ जिले में लगातार बढ़ रही स्नेचिंग की वारदात के चलते पार्षद मोहनलाल नारंग ने प्रशासन को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जगजीवनपुरा पार्क स्नेचिंग की घटनाओं का केंद्र बन चुका है।
विज्ञापन

नारंग ने कहा कि नशेड़ी व अपराधी तत्व दिनदहाड़े पार्क के आसपास घूमते रहते हैं। वे अधेड़ उम्र की महिलाओं को निशाना बनाते हैं। प्रशासन इन पर अंकुश लगाने को लेकर गंभीरता से संज्ञान ले। नगर परिषद प्रशासन भी मुख्य चौकों पर कैमरे लगवाएं। जगजीवनपुरा क्षेत्र में वारदात लगातार बढ़ रही हैं। इसको लेकर वार्ड के मौजिज लोगों को साथ लेकर उपायुक्त से मिला जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इन वारदात के बारे में शहर थाना प्रभारी प्रहलाद राय ने कहा कि जगजीवनपुरा मोहल्ला में गश्त बढ़ाई गई है। शनिवार को हुई वारदात की सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे हैं। फिलहाल कोई कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। लेकिन जल्द ही इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed