{"_id":"60217f808ebc3ed1a92804a7","slug":"smuggler-jumped-from-flyover-fatehabad-news-rtk594441222","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौ रक्षक दल से बचने के लिए तस्कर ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग, ट्रक से 12 बैल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौ रक्षक दल से बचने के लिए तस्कर ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग, ट्रक से 12 बैल बरामद
विज्ञापन
गो रक्षक दल द्वारा पकड़ा गया पशुओं से भरा ट्रक।
- फोटो : Fatehabad
शहर के भूना रोड बाईपास पर फ्लाईओवर से पशु तस्कर द्वारा गो रक्षक दल के सदस्यों से बचने के लिए छलांग लगाने का मामला सामने आया है। गो रक्षक दल के लोग तस्करों के पीछे लगे हुए थे। आरोपी तस्कर ने बचने के लिए छलांग लगा दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल में ले जाया गया यहां से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक से 12 बैल बरामद किए है। इसके अलावा आरोपी दूसरे तस्कर परिचालक शकील मोहम्मद को काबू किया है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में गो पुत्र सेना के जिला सचिव सुनील बंसल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सिरसा की तरफ से ट्रक में बैलों को भरकर मेवात ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर अपने साथियों के साथ रतिया फ्लाईओवर के पास खड़े हो गए। सिरसा की तरफ से आए ट्रक को जब रुकने का इशारा किया तो चालक ने गति बढ़ा ली। इसके बाद चालक ने यूटर्न लेते हुए वापस सिरसा की तरफ मोड़ लिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पकड़े जाने के डर से ट्रक के ड्राइवर ने भूना रोड फ्लाईओवर पर रोककर छलांग लगा दी। इस दौरान मौके पर ट्रक में मौजूद दूसरे आरोपी शकील मोहम्मद को काबू कर लिया। नीचे पहुंचे तो चालक नूंह निवासी मुबिन घायल मिला। जिसे एंबुलेंस के द्वारा नागरिक अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस की मौजूदगी में ट्रक की जांच की तो उसमें से 12 बैल बरामद हुए। जिसमें एक घायल था। पुलिस की मौजूदगी में 11 बैलों को बिगड़ रोड़ स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी नंदी गोशाला सुरक्षित उतार दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर ली गई है। घायल आरोपी को अग्रोहा मेडिकल में दाखिल करवाया गया। उसकी हालत सामान्य है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
- सुरेंद्र कंबोज, शहर थाना प्रभारी।