फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   smuggler arrested, heroine, police, fatehabad

12 सौ रुपये प्रति ग्राम हेरोइन खरीद 17 सौ में बेचने की कर रहे थे तैयारी, चार काबू

Sun, 01 Mar 2020 10:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
smuggler arrested, heroine, police, fatehabad
सीआईए द्वारा 50 ग्राम हेरोइन और नकदी के साथ पकड़े गए आरोपी - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। सीआईए पुलिस ने रतिया रोड बाईपास पुल पर 85 हजार रुपये की नकदी और 50 ग्राम हेरोइन के साथ चार आरोपियों को पकड़ा है। इन्होंने 12 सौ रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से हिसार के पीरांवाली से हेरोइन खरीदी थी और 17 सौ रुपये प्रति ग्राम में बेचने की तैयारी कर रहे थे। सीआईए ने फतेहाबाद के गुरुनानक पुरा मोहल्ला निवासी सोनू, हिसार के गांव पीरांवाली निवासी सोनू, सुखदेव उर्फ पम्मी तथा जंगीर सिंह को काबू के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत शहर थाना में मामला दर्ज करके रविवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी जोगिंद्र सिंह और जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि सीआईए फतेहाबाद से एसआई पुलिस की टीम फतेहाबाद के रतिया रोड पर बाईपास पुल के पास शनिवार रात को गश्त कर रही थी और इस दौरान सिरसा रोड की तरफ से मोटरसाइकिल सवार दो युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगे। पुलिस ने दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की। पूछताछ में चालक ने अपना नाम हिसार के गांव पीरांवाली निवासी सोनू सिंह व पीछे बैठे युवक ने अपना नाम फतेहाबाद के गुरुनानक पुरा मोहल्ला निवासी सोनू बताया। तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके कब्जे से एक बैग में 85 हजार रुपये व बीच में रखी एक पुड़िया में 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी गांव पीरांवाली निवासी सोनू सिंह ने बताया कि 30 ग्राम हेरोइन गांव के ही सुखदेव उर्फ पम्मी व 20 ग्राम हेरोइन जंगीर सिंह से खरीदकर बेचने के लिए लाया था। टीम ने रात को दोनों के ठिकाने पर दबिश देकर काबू कर लिया।
विज्ञापन

हांसपुर रोड पर होनी थी डीलिंग
जांच में सामने आया कि गुरुनानक पुरा मोहल्ला निवासी सोनू हेरोइन बेचने का काम करता है। सोनू ने हिसार के पीरांवाली निवासी सोनू को 85 हजार रुपये देकर 50 ग्राम हेरोइन हांसपुर रोड पर लेनी थी। लेकिन यहां पर एंबुलेंस का हूटर सुनकर दोनों घबरा गए और रतिया रोड पर पुल के नीचे चले गए। यहां पर टीम ने शक के आधार पर दोनों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed