फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Smoke spread from fire in the fields, canter-school van collided, 14 students including the driver injured

Fatehabad News: खेतों में आग से फैला धुआं, कैंटर-स्कूल वैन भिड़ी, चालक समेत 14 विद्यार्थी घायल

Fri, 25 Apr 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 25 Apr 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Smoke spread from fire in the fields, canter-school van collided, 14 students including the driver injured
गांव नहला में कैंटर की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हुई स्कूल वैनसंवाद
भूना (फतेहाबाद)। हिसार रोड पर स्थित गांव नहला के पास शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे तेज रफ्तार कैंटर और डायमंड स्कूल की वैन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में वैन चालक और 14 विद्यार्थी घायल हो गए। इनमें से गंभीर घायल दो विद्यार्थियों को हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। रोड के आसपास स्थित खेत में फसली अवशेषों में लगी आग से फैले धुएं के कारण दुर्घटना होना सामने आया है।
विज्ञापन

गांव नहला के पास एक खेत में सड़क किनारे गेहूं के अवशेष में आग लगी थी। इससे धुएं का गुबार उठ रहा था। रोड से गुजर रहे वाहन चालक इसके परेशान हो रहे थे। अपराह्न करीब तीन बजे स्कूल वैन इस जगह पहुंची। सामने से एक कैंटर आ रहे था। बताया जा रहा है कि धुएं की वजह से दोनों वाहनों के चालकों को कुछ दिखाई नहीं दिया और आपस में टकरा गए। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को वैन से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहला में दाखिल करवाया। दो विद्यार्थियों को भूना के निजी अस्पताल ले गए, जहां से हिसार रेफर कर दिया। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुरेंद्रा दलबल सहित मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप आ सकता था जद में
खेत में लगी आग को कुछ दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप के प्रबंधक रामचंद्र, राजबीर सिंह, नरेंद्र सिंह और रोहताश कुमार ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से बुझाया। आग नहीं बुझाती तो पंप भी चपेट आ सकता था। दमकल विभाग की गाड़ी आने से पहले ही पेट्रोल पंप की टीम ने आग बुझा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए घायल
वैन चालक सूरजमल, दहमान और बैजलपुर गांव की 12 वर्षीय गरिमा, 10 वर्षीय सिमरन, 7 वर्षीय यशवी, 8 वर्षीय साक्षी, 5 वर्षीय भविष्य, 6 वर्षीय भूमि, 5 वर्षीय आर्यन, 6 वर्षीय गरिमा, 9 वर्षीय यश के अतिरिक्त पांच अन्य विद्यार्थी चोटिल हो गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद 12 विद्यार्थियों को घर भेज दिया गया जबकि गरिमा और यश को हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। स्कूल प्रबंधन ने वैन में 14 विद्यार्थी सवार होने और दो को छोड़कर बाकी सभी विद्यार्थियों के सकुशल घर जाने की पुष्टि की है। जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि घायलों को पीएचसी नहला और हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। हादसे की जांच की जा रही है। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक मौके से भाग गया। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed