{"_id":"68b8800f54a14ce95f0f0dee","slug":"smo-sent-letter-to-public-works-department-no-discussion-with-the-committee-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-139733-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एसएमओ ने लोक निर्माण विभाग को भेजा पत्र, कमेटी से नहीं हो रही चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एसएमओ ने लोक निर्माण विभाग को भेजा पत्र, कमेटी से नहीं हो रही चर्चा
Wed, 03 Sep 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करते एसएमओ। संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में सुंदरीकरण में बरती जा रही अनियमितता को लेकर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.बुधराम ने 6 प्वाइंट के साथ लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को पत्र लिखा है और नाराजगी जाहिर की है। नागरिक अस्पताल प्रशासन का कहना है कि लोग निर्माण विभाग के अधिकारी और ठेकेदार कमेटी के संज्ञान में काम नहीं ला रहे है और मनमर्जी की जा रही है। इसके अलावा मरम्मत कार्य पहले करने की जगह फॉल सीलिंग और पुट्टी आदि कार्य किए जा रहे है जबकि अस्पताल में मरम्मत कार्य पहले होने चाहिए।
एसएमओ ने निरीक्षण के दौरान मिली कमियों की तस्वीर भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भेजी है। बुधवार को भी एसएमओ डॉ.बुधराम, डॉ.गुंजन बंसल और एसएनओ ने निरीक्षण किया और कमियों की रिपोर्ट तैयार की।
-
वाटिका उखाड़ी, कर्मचारियों को खबर नहीं
नागरिक अस्पताल में सीएमओ कोठी के साथ कर्मचारियों द्वारा वाटिका तैयार की गई थी। जिसमें कर्मचारियों ने अपने स्तर पर पौधे लगा रखे थे। इसके अलावा पार्क भी तैयार किया गया था। कर्मचारियों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग ने बिना संज्ञान में लाए और चर्चा किए वाटिका उखाड़ दी और पौधे नष्ट कर दिए।
विज्ञापन
-
शेड के नीचे दिव्यांगों की जांच
नागरिक अस्पताल में बुधवार को दिव्यांग जांच शिविर लगाया गया। ये शिविर पार्किंग शेड के नीचे लगा। दिव्यांगों को शिविर स्थल ढूंढने में पहले मुश्किल हुई, इसके बाद चिकित्सक कक्ष को लेकर दिव्यांग इधर-उधर घूमते रहे।
-
एक्सरे सुविधा दो घंटे रही बंद
नागरिक अस्पताल में बुधवार को एक्सरे सुविधा दो घंटे बंद रही। कक्ष में कार्य के चलते मशीन को बंद रखा गया। इसके चलते दिव्यांगों और अन्य मरीजों को परेशानी हुई। अस्पताल में रोजाना 100 से 120 मरीजों के एक्सरे होते है।
-
नागरिक अस्पताल में चल रहे कार्यो को लेकर कमेटी बनाई गई है। लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कमेटी से कोई तालमेल नहीं कर रहे है। काम में भी कई जगह पर कमी मिली है। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है।
- डॉ.बुधराम, एसएमओ