फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Six women finally got shops allotted in Sanjha Bazaar, they will be able to sell their own products

Fatehabad News: सांझा बाजार में आखिरकार छह महिलाओं को अलॉट हुई दुकानें, बेच सकेंगी खुद के बनाए उत्पाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Six women finally got shops allotted in Sanjha Bazaar, they will be able to sell their own products
उपायुक्त मनदीप कौर ने लघु सचिवालय के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा
फतेहाबाद। शहर के मल्टीपर्पज पार्किंग में आखिरकार सांझा बाजार जल्द शुरू होने जा रहा है। इस बाजार में महिलाएं अब अपने बनाए उत्पाद को बेच सकेंगी। सांझा बाजार में बनाई गई दुकानों को स्वयं सहायता महिला समूह को अलॉट कर दिया है। दुकान अलॉट को लेकर ड्रॉ निकाला गया। इसमें पांच दुकानें ग्रामीण क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह और एक शहरी महिला स्वयं सहायता समूह को अलॉट हुई हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय में ड्रॉ प्रक्रिया के दौरान नगर परिषद सचिव गोबिंद, राष्ट्रीय आजीविका मिशन शहरी डीपीएम निक्की गोयल, राकेश कुमार, ग्रामीण डीपीएम सतबीर, बीपीएम सुभाष मौजूद रहे। सांझा बाजार के लिए नगर परिषद प्रशासन की तरफ से पिछले साल नवंबर माह में आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए 17 महिला स्वयं सहायता समूह की तरफ से आवेदन किए थे। प्रशासन ने दुकानें अलॉट करने के लिए पहले 8 जनवरी को बैठक बुलाई थी, लेकिन उसमें कम आवेदक पहुंच थे। इसके चलते ड्रॉ प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया था। बुधवार को दोबारा बैठक हुई तो उसमें 12 आवेदन पहुंचे। इस दौरान ड्रॉ निकाला गया तो गांव झलनियां निवासी राजोदेवी, विद्या, सुमित्रा, सिंथला निवासी पूनम, बुआन निवासी छिंद्ररानी और फतेहाबाद निवासी नीतू के नाम पर्ची निकली। इसके चलते इन्हें दुकान अलॉट की गई हैं।
विज्ञापन

100 रुपये प्रतिदिन देना होगा किराया :
सांझा बाजार के लिए वर्ष 2023 के दिसंबर माह में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की थी। इसके बाद नगर परिषद प्रशासन ने सांझा बाजार के लिए दुकानें तैयार की। चुनाव आचार संहिता के चलते प्रक्रिया अटकी रही, लेकिन अब ये सिरे चढ़ी है। अधिकारियों की मानें तो महिलाओं को दुकानें 11 माह के लिए अलॉट की गई हैं। महिलाओं को 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से किराया देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
सांझा बाजार को लेकर दुकानें अलॉट करने के लिए ड्रॉ निकाला गया है। महिलाएं अपने बनाए उत्पाद बेच सकेंगी और रोजगार चला सकेंगी।
- राकेश कुमार, डीपीएम, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article