फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Six lakhs looted, an employee of the traders murdered

Fatehabad News: पिस्तौल के बल पर पशु व्यापारियों से छह लाख लूटे, व्यापारियों के एक कर्मचारी की हत्या

Wed, 24 Jan 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 24 Jan 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Six lakhs looted, an employee of the traders murdered
रतिया। पंजाब सीमा से सटे गांव सरदारेवाला की पशु मंडी में मंगलवार शाम तीन हथियारबंद लुटेरों ने पशु व्यापारियों पर हमला कर छह लाख रुपये की नकदी लूट ली। व्यापारियों ने शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की तो लुटेरों ने कई चक्र की फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में छर्रा लगने से दो पशु व्यापारी घायल हो गए जबकि पशु व्यापारियों का एक कर्मचारी की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहां मौजूद अन्य व्यापारियों और ग्रामीणों ने भाग रहे लुटेरों को दबोचकर पीट दिया। इस दौरान एक लुटेरा मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की पकड़ में आए दो लुटेरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उन्हें नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया है। ग्रामीणों ने लुटेरों से बरामद दो पिस्तौल और कई कारतूस भी पुलिस को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

इस घटना में घायल जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य उपदेश उर्फ दाऊ और जिला पार्षद प्रतिनिधि ढोलू कलोठा नागरिक अस्पताल में अपना उपचार करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह गांव सरदारेवाला में लगने वाली पशु मंडी के व्यवसायी हैं। मंगलवार शाम तीन लुटेरे एक बाइक पर सवार होकर आए और पिस्तौल के बल पर उनके पास रखे करीब छह लाख रुपये लूट कर भागने लगे। जब उन्होंने शोर मचाया तो आसपास खड़े ग्रामीणों ने लुटेरों को घेर लिया। अपने को घिरता देख लुटेरों ने पिस्तौल से फायरिंग कर दी। इस कारण लोग भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला सहारनपुर का उत्तर प्रदेश के निवासी उनका कर्मचारी देशाम (40) घायल हो गया। उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, डॉक्टरों ने देर शाम उसे मृत घोषित कर दिया। तीनों लुटेरे बाइक से भागने लगे तो ग्रामीणों ने दो को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। उनका नाम जिला हिसार निवासी बलजीत और सुरेश बताया गया जबकि तीसरा आरोपी सुमित मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

लूटपाट से पहले की गई थी रेकी

पुलिस ने जिला हिसार निवासी आरोपी बलजीत और सुरेश से पूछताछ की है। इन आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह पिछले काफी समय से यहां लूट की योजना बना रहे थे। इसके लिए उन्होंने दो बार रेकी भी की थी। व्यापारियों ने बताया कि उनसे लूट के लिए पहले भी एक बार हमला हो चुका है।


गांव सरदारेवाला में लगे पशु मेले के दौरान व्यापारियों से लूटपाट की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे मामले की जांच की जा रही है। - सुरेंद्र कंबोज, प्रभारी, सदर थाना, रतिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed