फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Six crore rupees will be spent on drainage of rain water in six villages including Bhattu Kalan

Fatehabad News: भट्टू कलां सहित छह गांवों में बारिश के पानी की निकासी पर खर्च होंगे छह करोड़ रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Six crore rupees will be spent on drainage of rain water in six villages including Bhattu Kalan
फतेहाबाद में पिछले साल बारिश के कारण खेतों में हुए जलभराव का फाइल फोटो।
फतेहाबाद। पिछले साल बारिश के कारण कई गांवों में हुए जलभराव को देखते हुए सिंचाई विभाग ने भट्टू कलां सहित छह गांवों में पाइप लाइन बिछाने के लिए छह करोड़ रुपये के टेंडर जारी कर दिए हैं। जल्द ही इन गांवों में जल निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी, ताकि आगामी मानसून सत्र में किसानों के खेतों में जलभराव न हो।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले साल 21 से 26 सितंबर को तीन दिन तक लगातार हुई बारिश के कारण जिले की दो लाख 17 हजार 235 एकड़ कृषि भूमि प्रभावित हो गई थी। यहां पर खेतों में एक से तीन फुट तक पानी भरा हुआ है। वहीं, 28 गांवों में एक से पांच फुट तक पानी भर गया था। पिछले साल बारिश के कारण हुए फसली नुकसान को देखते हुए इस बार सिंचाई विभाग ने फतेहाबाद खंड के छह गांवों में पाइप लाइन बिछाने की योजना तैयार कर ली है। इसके लिए एस्टीमेट भी तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

इन गांवों में आरसी पाइप लाइन बिछाई जाएंगी और इनको आसपास की ड्रेन व नहरों से जोड़ा जाएगा। बारिश के समय खेतों से पानी सीधा नहरों व ड्रेनों में चला जाएगा, जिससे पानी खेतों में नहीं रूकेगा। फिलहाल गांव बड़ोपल, एमपी रोही, शेखुपुर दड़ौली, खूजरी जाटी, बनावाली व भट्टू कलां के लिए छह करोड़ का एस्टीमेट तैयार करके टेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये गांव हुए थे अधिक प्रभावित
जिले के फतेहाबाद खंड के गांव बड़ोपल, चिंदड़, एमपी रोही, शेखुपुर दड़ौली, खजूरी, बनावाली, भट्टूकलां, ठुइयां, रामसरा, ढाबीकलां, ढाबीखुर्द, नाढ़ोडी, धांगड़, भिरडाना, चनकोठी व खुंबर व रतिया के गांव जांडवाला सोतर, हड़ोली, मढ़ व भरपूर में बारिश के कारण सबसे अधिक नुकसान हुआ था। इस दौरान 78 हजार एकड़ नरमे की फसल खराब हो गई थी।

कोट
फिलहाल छह गांवों में बारिश के पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी, क्योंकि यह गांव सेमग्रस्त क्षेत्र में आते हैं। इसका एस्टीमेट तैयार करके उच्चाधिकारियों को भेजा गया था। अब इसके लिए छह करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है।
-मनदीप बेनीवाल, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed