फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sirsa MP Kumari Selja said- The power of democracy dispels both the ego and misconception of the dictator

Fatehabad: सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा बोली- तानाशाह का अहम व वहम दोनों दूर देती लोकतंत्र की ताकत

Thu, 13 Jun 2024 03:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 13 Jun 2024 03:59 PM IST
सार

सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने कहा टोहाना हलके से जनता ने उन्हें जो मान सम्मान दिया है, वे उसे कभी नहीं भूलेंगी। इस मान सम्मान को डबल करके हर कार्यकर्ता को लौटाऊंगी। एक पड़ाव पार हो चुका है, जिसमें जनता ने भाजपा सरकार को उसकी हकीकत बता दी है।

विज्ञापन
Sirsa MP Kumari Selja said- The power of democracy dispels both the ego and misconception of the dictator
सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव, उत्तराखंड की प्रभारी एवं सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकसभा चुनाव का पड़ाव पार कर दिया है। अभी हरियाणा में अगला पड़ाव पार और करना है, सब मिलजुल कर रहें, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। जो कल तक किसी को अपने पास में खड़ा तक नहीं होने देते थे, आज वो दूसरे लोगों का हाथ पकड़कर चल रहे है और उन्हें गले लगा रहे है। यहीं लोकतंत्र की ताकत है, जो अच्छे-अच्छे तानाशाह का अहम और वहम दोनों दूर कर देती है। वे वीरवार को धन्यवादी दौरे में टोहाना के मैरिज पैलेस में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करने पहुंची थी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सैलजा ने कहा कि टोहाना हलके से जनता ने उन्हें जो मान सम्मान दिया है, वे उसे कभी नहीं भूलेंगी। इस मान सम्मान को डबल करके हर कार्यकर्ता को लौटाऊंगी। एक पड़ाव पार हो चुका है, जिसमें जनता ने भाजपा सरकार को उसकी हकीकत बता दी है, हरियाणा में अब दूसरा पड़ाव तीन माह बाद विधानसभा चुनाव का है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कस लेनी चाहिए। मिलजुलकर ही इस मुकाम को हासिल किया जा सकता है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा का असर लोकसभा चुनाव में दिखाई दिया, राहुल गांधी का संदेश जन जन तक पहुंचाने के लिए उनके द्वारा निकाली गई कांग्रेस संदेश यात्रा का प्रभाव हरियाणा में साफ दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो मुख्यमंत्री की दावेदारी करता है, उसे सोचना चाहिए इस दौड़ में कोई और भी शामिल हैं
सैलजा ने कहा कि अगर कोई मुख्यमंत्री की दावेदारी करता है तो उसे यह सोचना चाहिए कि इस दौड़ में कोई और भी शामिल हैं। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वे ही नहीं पूरा हरियाणा सैलजा को मुख्यमंत्री के पद पर देखना चाहता है। इस पर सैलजा ने कहा कि सारे काम प्राथमिकता से होंगे, मिल बैठकर काम करेंगे, कमेटियां बनाई जाएंगी। हर कमेटी अपना-अपना काम करेगी ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। राजनीति में कार्यकर्ता सबसे अहम कड़ी होता है, कार्यकर्ता ही नेता बनाता है, हम सबको मिलजुलकर रहना है, काम करना है। हमारी यही ताकत और जनता का आशीर्वाद झूठ पर टिकी भाजपा सरकार को बाहर का रास्ता दिखाकर रहेगी।

देवेंद्र बबली के कार्यालय पहुंच कर चौंकाया
कुमारी सैलजा ने कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पूर्व पंचायत मंत्री और जजपा से विधायक देवेंद्र सिंह बबली के कार्यालय पहुंच कर सबको चौंका दिया। उनके स्वागत के लिए देवेंद्र बबली कार्यालय के आगे खड़े मिले। बाद में उन्होंने देवेंद्र बबली और उनके समर्थकों का चुनाव में सहयोग देने के लिए आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed