फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Side story...Tohana gets bus stand, Jakhal Mandi gets multipurpose complex

Fatehabad News: साइड स्टोरी...टोहाना को मिला बस स्टैंड, जाखल मंडी को बहुद्देशीय कॉम्पलेक्स

Sat, 13 Dec 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 13 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Side story...Tohana gets bus stand, Jakhal Mandi gets multipurpose complex
फतेहाबाद में सांसद खेल महोत्सव का समापन समारोह में पहुंचे सीएम नायब सैनी को स्मृति चिह्न देकर स
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शनिवार को टोहना को बस स्टैंड और जाखल मंडी में बहुद्देशीय कॉम्पेलक्स की सौगात दी। खेल महोत्सव का शुभारंभ करने पहुंचे सैनी ने एमएम कॉलेज परिसर से दोनों परियोजनाओं का औपचारिक उद्घाटन किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकास कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं रहने देगी। परिवहन सेवाओं में विस्तार के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किया। सीएम ने गांव म्योंद में 33 केवी सब स्टेशन का भी उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को खेल महाशक्ति बनाने का संकल्प लिया है और इसको साकार करने में हरियाणा की भूमिका सबसे अहम होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की खेल नीति और खिलाड़ियों की मेहनत भारत को वैश्विक पहचान दिलाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 11 वर्ष पहले हरियाणा में खेलों के लिए विजन तैयार किया गया था। इसका उद्देश्य हर बच्चे को खेलों से जोड़ना, प्रत्येक गांव में खेल मैदान विकसित करना और खेल प्रतिभा रखने वाले हर युवा को आगे बढ़ने का अवसर देना था।
विज्ञापन

हरियाणा को विश्व की खेल राजधानी बनाने का लक्ष्य
सीएम ने कहा कि हरियाणा को भारत ही नहीं बल्कि विश्व की खेल राजधानी बनाने का लक्ष्य तय किया गया। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा को खेलों की नर्सरी कहा जाता है। प्रदेश में मजबूत खेल ढांचा तैयार किया गया है ताकि खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हों। प्रतिभाओं को बचपन से तराशने के लिए राज्य में खेल नर्सरियां संचालित की जा रही हैं। वर्तमान में प्रदेश में 1,472 खेल नर्सरियां संचालित हैं, जिनमें 37,225 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले तथा पदक जीतने वाले 24 हजार से अधिक विद्यार्थियों को 70 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना चलाई जा रही है, जिसके अंतर्गत अब तक 15,634 खिलाड़ियों को खेल उपकरण प्रदान किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2036 ओलंपिक की तैयारी का मजबूत मंच बना महोत्सव : बराला
सांसद खेल महोत्सव की अध्यक्षता करते हुए राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया और कहा कि वर्ष 2036 में भारत ने ओलंपिक खेलों की मेजबानी का लक्ष्य रखा है। इसके लिए हरियाणा विशेषकर सिरसा लोकसभा क्षेत्र के खिलाड़ी इसके लिए अभी से स्वयं को तैयार कर रहे हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को दमकोरा स्टेडियम से प्रारंभ हुआ यह खेल महोत्सव 105 दिनों तक चला, जिसमें 1500 से अधिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

----------
सीएम ने देखा कबड्डी मैच
मुख्यमंत्री ने सिरसा और फतेहाबाद के बीच कबड्डी मैच को भी देखा। इस मैच को फतेहाबाद की टीम ने 39-21 से जीता। सीएम ने खिलाड़ियों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। सिरसा लोकसभा क्षेत्र की 9 विधानसभा सीटों से 45 हजार खिलाड़ियों ने सांसद खेल महोत्सव के लिए पंजीकरण करवाया है। इनमें से 3604 खिलाड़ी अलग-अलग प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में शामिल होंगे। कार्यक्रम में अर्जुन और द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित खिलाड़ी अखिल कुमार, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, उपायुक्त डॉ. विवेक भारती, पुलिस अधीक्षक सिरसा दीपक सहारण, जिला परिषद अध्यक्ष सुमन खिचड़, हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग चेयरमैन प्रो. रविंद्र बलियाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed