{"_id":"60d4c6388ebc3edfe449bb47","slug":"siblings-arrested-with-60-grams-of-heroin-fatehabad-news-rtk6145102112","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 ग्राम हेरोइन के साथ भाई-बहन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 ग्राम हेरोइन के साथ भाई-बहन गिरफ्तार
विज्ञापन
थाना शहर फतेहाबाद की हुडा पुलिस चौकी की टीम ने हिसार-सिरसा नेशनल हाईवे 9 पर भूना रोड पुल के पास भाई-बहन को 60 ग्राम हेेरोइन के साथ पकड़ा है। भाई के पास से 20 ग्राम तथा उसकी बहन के पास से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
मामले के मुताबिक हुडा चौकी पुलिस टीम भूना रोड पुल के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान वहां खड़ा एक युवक और महिला पुलिस को देखकर भागने लगे। शक के आधार पर पुलिस ने इन्हें काबू कर पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम जसविंद्र सिंह निवासी बडागुढ़ा जिला सिरसा तथा महिला की पहचान सिरसा के गांव बीरूवाला गुढा निवासी के तौर पर हुई। पुलिस ने इनकी तलाशी ली तो इनके कब्जे से 60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में दोनों भाई-बहन मिले। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। यहां से आरोपी जसविंद्र को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है तथा महिला को हिसार जेल भेज दिया गया।
टोहाना में दो युवक हेरोइन के साथ पकड़ा
सीआईए पुलिस टोहाना ने गश्त के दौरान राजनगर से दो युवकों मोनु व सुनील कुमार निवासी राजनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से16 ग्राम हेरोइन बरामद कर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ के लिए दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।