{"_id":"66e785f07a4bb546d70bbbd6","slug":"shyam-amrit-mahotsav-from-21st-november-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-122389-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: श्याम अमृत महोत्सव 21 नवंबर से, श्याम मंदिर में कार्यक्रम पोस्टर का हुआ लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: श्याम अमृत महोत्सव 21 नवंबर से, श्याम मंदिर में कार्यक्रम पोस्टर का हुआ लोकार्पण
Mon, 16 Sep 2024 06:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में श्री श्याम अमृत महोत्सव के पोस्टर का लोकार्पण करते संस्था के सदस्य।
फतेहाबाद। छठा श्याम अमृत महोत्सव 21, 23 व 24 नवबंर को मनाया जा रहा है। तीन दिवसीय यह महोत्सव हुडा सेक्टर-3 स्थित कम्युनिटी सेंटर में मनाया जाएगा। अमृत महोत्सव खाटू श्याम मंदिर कमेटी के ट्रस्टी मानविंद्र चौहान व सालासर बालाजी के अरुण पुजारी के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा।
लखदातार संस्था के प्रधान बादल जुनेजा ने बताया कि शनिवार रात को श्याम मंदिर में ‘श्रीश्याम अमृत महोत्सव’ के संबंध में प्रारंभिक कार्यक्रम पोस्टर का लोकार्पण किया गया। यह लोकार्पण मंदिर के पुजारी सोनू शर्मा, सूरज शर्मा व धनेश शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अनुसार 21 नवंबर को शहर में निमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी। 23 व 24 नवंबर को हुडा सेक्टर 3 के कम्युनिटी सेंटर में संकीर्तन होगा। इसमें प्रमुख भजन गायक संजय मित्तल कोलकाता, प्रमोद त्रिपाठी मुंबई, गाजियाबाद से रामकुमार लक्खा, मोगा से हर्ष शर्मा, सिरसा से राजेश गोयल व पानीपत से प्रिंस बजाज श्याम बाबा के भजनों का गुणगान करेंगे।
इस मौके पर संस्था के प्रधान बादल जुनेजा, प्रेम मुटरेजा, मनीष मेहता, सुभाष तनेजा, चिंपू कटारिया, पंकज जुनेजा, तरुण रूखाया, विनोद गिल्होत्रा, संदीप आहूजा, सुरेंद्र गिल्होत्रा, पंकज मिगलानी, रितिक सेठी, राजन सरदाना, योगेश डूमड़ा सहित श्यामभक्त मौजूद रहे।