फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Shuttle bus facility will be available from the bus stand to 38 examination centers on 11 fixed routes

Fatehabad News: बस स्टैंड से निर्धारित 11 रूटों पर 38 परीक्षा केंद्रों तक उपलब्ध होगी शटल बस सुविधा

Fri, 25 Jul 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 25 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Shuttle bus facility will be available from the bus stand to 38 examination centers on 11 fixed routes
फतेहाबाद के बस स्टैंड पर बनाया गया हेल्प डेस्कस्त्रोत प्रशासन
फतेहाबाद। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की 26 व 27 जुलाई को आयोजित होने वाली सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा) के लिए जिला प्रशासन ने फतेहाबाद आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए शटल बस सर्विस की व्यवस्था की है। ये बसें जिला में बनाए गए 38 केंद्रों पर परीक्षार्थियों को लेकर जाएगी और परीक्षा की समाप्ति के बाद वापिस वहीं छोड़ेंगी।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज विभाग द्वारा 90 शटल बस चलाई जा रही हैं। रोडवेज विभाग ने फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, भट्टू और भूना में पांच कलस्टर बनाए हैं। इसके लिए विभागीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और सभी स्थानों पर हेल्प डेस्क भी लगाए गए हैं। उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि शटल सेवा के लिए रोडवेज विभाग द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। सुरेंद्र सिंह यातायात प्रबंधक मोबाइल नंबर 98123-21623 तथा सुभाष चंद्र संस्थान प्रबंधक मोबाइल नंबर 94169-88687 को ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

-
रूट नंबर 1:-
इस रूट पर परीक्षा केंद्र बालाजी पब्लिक स्कूल भट्टू कलां और राजकीय महाविद्यालय भट्टू कलां के परीक्षार्थियों को शटल बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए इंचार्ज बलवंत कुमार इंस्पेक्टर 94667-31317 और बुधराम लिपिक 94164-01090 को सहायता के लिए तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
रूट नंबर 2:-
इस रूट पर परीक्षा केंद्र अपेक्स पब्लिक स्कूल सतीश कॉलोनी फतेहाबाद, गांधी विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिनी बाईपास रोड फतेहाबाद के लिए परीक्षार्थियों के लिए शटल निर्धारित की गई है। इसके लिए सुनील मताना इंस्पेक्टर 94165-92966 और सज्जन कुमार लिपिक 98121-98194 को तैनात किया गया है।
-
रूट नंबर 3:-
इस रूट पर परीक्षा केंद्र एमएसडी स्प्रिंग बेल्स पब्लिक स्कूल बीघड़ रोड फतेहाबाद, पायनियर कॉन्वेंट स्कूल बीघड़ रोड फतेहाबाद, सेठ ब्रदी प्रसाद डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल बीघड़ रोड फतेहाबाद तथा सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल बीघड़ रोड फतेहाबाद के लिए परीक्षार्थियों के लिए शटल निर्धारित की गई है। इसके लिए गुरदेव सिंह इंस्पेक्टर 94163-31047 और संजीव कुमार लिपिक 73572-02597 को तैनात किया गया है।
-
रूट नंबर 4:-
इस रूट पर परीक्षा केंद्र आर्यन स्कूल नजदीक फ्लाइओवर फतेहाबाद, पैरामाउंट कॉन्वेंट स्कूल रतिया रोड फतेहाबाद, स्कॉलर कॉन्वेंट स्कूल भूना रोड फतेहाबाद तथा सेट जेवियर पब्लिक स्कूल भूना रोड फतेहाबाद के लिए परीक्षार्थियों के लिए शटल निर्धारित की गई है। इसके लिए सुरेंद्र कुमार सब इंस्पेक्टर 94167-88929, सुशील कुमार इंस्पेक्टर 94164-13910 और आजाद सिंह लिपिक 92554-63175 को तैनात किया गया है।
-
रूट नंबर 5:-
इस रूट पर परीक्षा केंद्र बाल वाटिका पब्लिक स्कूल हिसार रोड नजदीक पुलिस लाइन फतेहाबाद, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन फतेहाबाद तथा डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल मताना रोड पुलिस लाइन फतेहाबाद के लिए परीक्षार्थियों के लिए शटल निर्धारित की गई है। इसके लिए शिव दयाल इंस्पेक्टर 94169-26390 और कृष्ण कुमार लिपिक 98128-79502 को तैनात किया गया है।
-
रूट नंबर 6:-
इस रूट पर परीक्षा केंद्र राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ फतेहाबाद, जवाहर नवोदय विद्यालय एनएच-9 खारा खेड़ी फतेहाबाद व रॉयल इंटरनेशनल रजिडेंशियल पब्लिक स्कूल खारा खेड़ी फतेहाबाद के लिए परीक्षार्थियों के लिए शटल निर्धारित की गई है। इसके लिए श्याम सुंदर इंस्पेक्टर 94166-16322 और तरसेम सिंह लिपिक 62397-09744 को तैनात किया गया है।
-
रूट नंबर 7:-
इस रूट पर परीक्षा केंद्र राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा फतेहाबाद, शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल भट्टू रोड फतेहाबाद व सेंट जोहन स्कूल भट्टू रोड भोडिया खेड़ा फतेहाबाद के लिए परीक्षार्थियों के लिए शटल निर्धारित की गई है। इसके लिए सुभाष चंद्र इंस्पेक्टर 94165-93698 और वेद प्रकाश इंस्पेक्टर 94661-55821 को तैनात किया गया है।
-
रूट नंबर 8:-
इस रूट पर परीक्षा केंद्र राजकीय गर्ल्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल नजदीक वाल्मीकि चौक फतेहाबाद, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल नजदीक बाल भवन फतेहाबाद, श्री राम सेवा समिति सीनियर सेकेंडरी स्कूल नजदीक बड़ा गुरुद्वारा फतेहाबाद व सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल मॉडल टाउन फतेहाबाद के लिए परीक्षार्थियों के लिए शटल निर्धारित की गई है। इसके लिए सुरेंद्र डेहरू इंस्पेक्टर 98134-63793 और भीम सिंह लिपिक 94666-71121 को तैनात किया गया है।
-
रूट नंबर 9:-
इस रूट पर परीक्षा केंद्र एमएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन सिरसा रोड ओल्ड बिल्डिंग फतेहाबाद, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल सिरसा रोड फतेहाबाद व मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज रतिया रोड फतेहाबाद के लिए परीक्षार्थियों के लिए शटल निर्धारित की गई है। इसके लिए अमर नाथ इंस्पेक्टर 94168-48718 और बलजीत कुमार लिपिक 98968-52429 को तैनात किया गया है।
-
रूट नंबर 10:-
इस रूट पर परीक्षा केंद्र क्रिसेंट पब्लिक स्कूल खैराती खेड़ा रोड फतेहाबाद व माउंट लिटेरा स्कूल सिरसा रोड नजदीक विलेज दरियापुर फतेहाबाद के लिए परीक्षार्थियों के लिए शटल निर्धारित की गई है। इसके लिए श्याम सुंदर सब इंस्पेक्टर 94162-37859 और युग प्रकाश लिपिक 90444-77345 को तैनात किया गया है।

-
रूट नंबर 11:-
इस रूट पर परीक्षा केंद्र द ऑलिव पब्लिक स्कूल गांव खान मोहम्मद फतेहाबाद के लिए परीक्षार्थियों के लिए शटल निर्धारित की गई है। इसके लिए अशोक कुमार इंस्पेक्टर 94660-31529 को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed