फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Shruti Sindhu won silver medal in shot put

Fatehabad News: श्रुति सिंधु ने गोला फैंक में सिल्वर पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 07:48 PM IST
विज्ञापन
Shruti Sindhu won silver medal in shot put
सिल्वर मेडल प्राप्त करतीं श्रुति सिंधु
टोहाना। पंचकुला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में श्रुति सिंधु ने गोला फैंक में सिल्वर पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। श्रुति का घर पंहुचने पर जोरदार स्वागत किया गया। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

रेंजर सुंदर सिंधु ने बताया कि हरियाणा एथलेटिक्स फेडरेशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मे सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा श्रुति सिंधु ने अंडर 18 आयु वर्ग मे गोला फैंक में सिल्वर मेडल हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर सीनियर कोच विवेक चौहान व सुरेंद्र ढुल ने खिलाड़ी की उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि श्रुति ने अब राष्ट्रीय खेलों के लिए क्वालिफाई कर लिया है। श्रुति के दादा ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी होनहार है। इस सफलता के बाद से परिवार व रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed