{"_id":"6adce222a01dbbc9a401a7d9","slug":"shravan-and-kamal-named-best-athletes-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-163547-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: श्रवण और कमल बने बेस्ट एथलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: श्रवण और कमल बने बेस्ट एथलीट
विज्ञापन
बेस्ट एथलीट श्रवण और कमल को सम्मानित करते प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार ज्यानी। -आयोजक
भूना। राजकीय महाविद्यालय भूना की दो दिवसीय 8वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में श्रवण और महिला वर्ग में कमल को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। महिला वर्ग में छोटी देवी ने 100, 400 और 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का आयोजन खेलकूद गतिविधि संयोजक प्रो. गुरपिंदर के संयोजन में किया गया। पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सुमित प्रथम, हर्ष दहिया द्वितीय और विजयजीत तृतीय रहे। 400, 800 और 5000 मीटर दौड़ में श्रवण ने प्रथम स्थान हासिल किया। इन तीनों स्पर्धाओं में संदीप दूसरे स्थान पर रहे।
लंबी और ऊंची कूद में प्रवेश कुमार प्रथम रहे। गोला फेंक में सुमित सावरन, चक्का फेंक में मुकेश कुमार और भाला फेंक में कपिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।लंबी कूद में कमल, ऊंची कूद में मुस्कान, गोला फेंक में नेहा, चक्का फेंक में प्रीति और भाला फेंक में सुजाता ने बाजी मारी।
विज्ञापन
समापन समारोह में प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार ज्यानी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। इनसे विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना बढ़ती है। नियमित व्यायाम स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने में भी सहायक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेलकूद और योग के लिए निकालने की सलाह दी।
इस अवसर पर डॉ. छोटू राम, प्रो. सुनील कंबोज, प्रो. अमनदीप सिंह, डॉ. रामनाथ, प्रो. भरत, डॉ. रीना, प्रो. आरती सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।