{"_id":"6a4be4b5b2f0927223048189","slug":"showing-honesty-a-seven-year-old-child-returned-a-gold-earring-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-156916-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ईमानदारी दिखा सात साल के बच्चे ने लौटाया सोने का झुमका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ईमानदारी दिखा सात साल के बच्चे ने लौटाया सोने का झुमका
Mon, 06 Jul 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 06 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
भूना। सात वर्षीय सिद्धार्थ जाखल से सोने का झुमका प्राप्त करते हरियाणा पुलिसकर्मी वीरेंद्र सिंह।
भूना। गणेश कॉलोनी के सात वर्षीय सिद्धार्थ ने पार्क में मिला करीब 40 हजार रुपये से अधिक कीमत का सोने का झुमका उसके असली मालिक तक पहुंचाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। बच्चे की इस नेक पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।
सिरसा जिले के गांव मलेकां की रूपेंद्र कौर करीब 15 दिन पहले गणेश कॉलोनी में अपने रिश्तेदार के घर आई थीं। लगभग 10 दिन पहले वह बच्चों के साथ शहीद सुखदेव सिंह पार्क में झूला झूल रही थीं। इसी दौरान उनका सोने का एक झुमका कहीं गिर गया। परिजनों ने पार्क और आसपास काफी तलाश की लेकिन झुमका नहीं मिला। बाद के दिनों में भी रिश्तेदार लगातार खोज करते रहे, फिर भी सफलता हाथ नहीं लगी।
करीब 10 दिन बाद कॉलोनी निवासी सिद्धार्थ पार्क में खेलते समय झूला झूल रहा था। तभी उसकी नजर जमीन पर पड़े सोने के झुमके पर पड़ी। उसने झुमका उठाया और घर पहुंचकर अपनी दादी कृष्णा देवी को सौंप दिया। इसके बाद परिवार ने कॉलोनी की महिलाओं की मदद से उसके असली मालिक का पता लगाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर सोमवार को रूपेंद्र कौर के पति वीरेंद्र सिंह, जो हरियाणा पुलिस में भट्टू थाना में कार्यरत हैं मौके पर पहुंचे। पहचान की पुष्टि होने के बाद सिद्धार्थ और उसके परिवार ने झुमका उन्हें सौंप दिया। वीरेंद्र सिंह ने बच्चे और उसके परिवार की ईमानदारी की प्रशंसा की तथा सिद्धार्थ को मिठाई खिलाकर उसका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्कार समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर पार्वती देवी, सुनीति आर्या, दलबीर सिंह, संगीता रानी, विकास, राकेश और विराट भी मौजूद रहे।