{"_id":"6652412948bc61c4ac055394","slug":"showed-enthusiasm-towards-voting-voters-happy-by-taking-selfies-at-pink-booths-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-117198-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मतदान के प्रति दिखा उत्साह, पिंक बूथों पर सेल्फी लेकर मतदाता खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मतदान के प्रति दिखा उत्साह, पिंक बूथों पर सेल्फी लेकर मतदाता खुश
Sun, 26 May 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 26 May 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
पंचायत भवन के पीछे फतेहाबाद की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में बने पिंक बूथ पर मतदान करने आए मतदाता
टोहाना। लोकसभा चुनाव के लिए आम जनता के साथ बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं में उत्साह देखने के लिए मिला। खास करके पिंक बूथों पर उत्सव जैसा माहौल रहा। दूर से ही गुलाबी रंग के गुब्बारों से सजा बूथ मतदाताओं को आकर्षित करता रहा। प्रशासन की ओर से जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक पिंक बूथ बनाया गया था। इन पिंक बूथों पर महिला कर्मचारियों ने बड़ी शिद्दत से ड्यूटी की।
अधिकारियों ने भी पिंक बूथों का निरीक्षण करके व्यवस्था जांची। वहां मतदान के लिए इतना चाव नजर आया कि सुबह 6:30 बजे से मतदाता आने लगे और उन्होंने उत्साह के साथ मतदान किया। क्षेत्र में दोपहर के समय गर्मी बढ़ने पर जहां शहर के बूथों पर कुछ देर के लिए मतदान प्रक्रिया ठंडी पड़ गई, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में धीरे-धीरे मतदान होता रहा। देश की सरकार चुनने के लिए बुजुर्ग मतदाताओं में भी उत्साह कम नहीं था। शहर के बूथ नंबर 57 पर 102 साल की वृद्धा दयालो देवी भी मतदान करने पहुंचीं। उन्होंने लोगों से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। संवाद
91 वर्षीय रामप्यारी ने पिंक बूथ पर किया मतदान
91 वर्ष की रामप्यारी भी पिंक बूथ पर पहुंचीं। उन्होंने मतदान के बाद लोगों से शांतिपूर्ण मतदान की अपील की। नगर परिषद में बनाए गए ग्रीन बूथ पर मतदान के लिए आए लोगों में उत्साह दिखा। वार्ड 11 के लोगाें ने यहां पहुंचकर मतदान किया। अन्य बूथों पर मतदान करने के बाद ग्रीन बूथ पर पहुंचे शहर के लोगों ने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।