{"_id":"6ab9561e7bfb6392ed086528","slug":"paddy-procurement-to-begin-on-the-1st-gate-passes-are-being-issued-at-the-mandis-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-161916-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दो दिन बाद एक से शुरू होगी धान की खरीद, मंडियों में जारी होने लगे गेट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दो दिन बाद एक से शुरू होगी धान की खरीद, मंडियों में जारी होने लगे गेट पास
Sun, 27 Sep 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
शहर की पुरानी अनाज मंडी में सुखाने के लिए बिछाई गई परमल धान की फसल। संवाद
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान की खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई है। खरीद के लिए किसानों के गेट पास जारी किए जाने लगे हैं। जिससे जिले में 15 गेटपास जारी होने पर करीब 800 क्विंटल धान की आवक हाे चुकी है।
जिले में इस बार 7 अनाज मंडियों और 50 खरीद केंद्रों पर धान की खरीद की जाएगी। फिलहाल एक अक्तूबर से खरीद शुरू होने की उम्मीद है।खरीद एजेंसियों और मंडी प्रशासन का दावा है कि खरीद के लिए व्यवस्थाएं पूरी की जा चुकी हैं। सरकारी खरीद के तहत निर्धारित मानकों को पूरा करने वाली धान की ही खरीद की जाएगी।
इसमें धान में अधिकतम 17 फीसदी नमी की फसल की खरीद होगी। इससे अधिक नमी वाली फसल को खरीद के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं माना जाएगा। ऐसे में किसान मंडी में फसल लाने से पहले उसे अच्छी तरह सुखा लें ताकि खरीद के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
मंडियों में गेट पास जारी होने की प्रक्रिया शुरू होने से एक अक्तूबर से सरकारी खरीद शुरू होने की संभावना के चलते आने वाले दिनों में मंडियों में धान की आवक बढ़ने की उम्मीद है।
-- -
2431 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी निर्धारित
इस सीजन में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2431 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। सरकारी खरीद के दौरान किसानों को निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर इसी एमएसपी के अनुसार भुगतान किया जाएगा। मंडियों में खरीद शुरू होने के साथ ही किसानों की फसल की गुणवत्ता और नमी की जांच की जाएगी।
--
नई अनाज मंडी में किसानों ने सुखाने के लिए बिछाई फसल
धान की आवक को देखते हुए किसानों ने नई अनाज मंडी में फसल पहुंचानी शुरू कर दी है। कई किसानों ने मंडी परिसर में धान को सुखाने के लिए फसल बिछा दी है। किसान धान में नमी कम करने के लिए उसे धूप में सुखा रहे हैं ताकि खरीद के समय निर्धारित 17 फीसदी नमी के मानक को पूरा किया जा सके।
-- -- -- -- -
:: किसानों को फसल बेचने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और निर्धारित प्रक्रिया के तहत धान की खरीद सुचारु रूप से संपन्न होगी। फिलहाल खरीद करने के लिए सरकार की ओर से निर्देश जारी नहीं हुए है। जैसे ही खरीद करने के आदेश मिलेंगे खरीद शुरू कर दी जाएगी।
-कुशलपाल बूरा, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, फतेहाबाद।