{"_id":"673a2f4c6ea5aa11970b50b8","slug":"shops-will-open-in-sanjha-bazaar-women-self-help-groups-will-get-employment-the-scheme-will-come-to-fruition-after-a-year-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-125139-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सांझा बाजार में खुलेंगी दुकानें, महिला स्वयं सहायता समूह को मिलेगा रोजगार, साल बाद सिरे चढ़ेगी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सांझा बाजार में खुलेंगी दुकानें, महिला स्वयं सहायता समूह को मिलेगा रोजगार, साल बाद सिरे चढ़ेगी योजना
Sun, 17 Nov 2024 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहरी और ग्रामीण स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार देने के लिए बनाए गए सांझा बाजार को एक साल बाद सिरे चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सांझा बाजार को शुरू करने के लिए नगर परिषद महिला स्वयं सहायता समूह को किराए पर दुकानें देगा।
हालांकि इसके लिए नगर परिषद ने समूह से आवेदन मांगे हैं। अगर आवेदन दुकानों की संख्या से ज्यादा आते हैं तो विभाग ड्रॉ के माध्यम से चयन करेगा। नगर परिषद ने सांझा बाजार को लेकर थाना रोड मल्टीपर्पज पार्किंग में 6 दुकानें बनाई हैं। हालांकि नगर परिषद की तरफ से ये तय नहीं किया गया है कि महिला स्वयं सहायता समूह को कितने दिनों के लिए दुकानें किराये पर दी जाएंगी। इन दुकानों का किराया 100 रुपये प्रति दिन के हिसाब से होगा।
- महिलाएं बनाए गए सामान को सकेंगे बेच
पिछले साल दिसंबर माह में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिलाओं को व्यवसाय चलाने के लिए सांझा बाजार शुरू करने की योजना की घोषणा की थी। इसको लेकर नगर परिषद द्वारा पार्किंग में खाली जगह पर बूथ बनाकर सांझा बाजार का रूप दे दिया गया। लेकिन इसके बाद लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर आचार संहिता लगने के चलते सांझा बाजार शुरू नहीं हो पाया। अब नगर परिषद द्वारा शहरी व ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूह से 27 नवंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन ज्यादा होने पर प्रशासन ड्रॉ निकालेगा।
विज्ञापन
- मल्टीपर्पज पार्किंग में बनाए गए सांझा बाजार को शुरू करने के लिए महिला स्वयं सहायता समूह से आवेदन मांगे गए हैं। समूह 28 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अगर ज्यादा आवेदन आते हैं तो नियम अनुसार ड्रॉ निकाला जाएगा।
- संजय बिश्रोई, जिला नगर आयुक्त, फतेहाबाद।