{"_id":"68d182f1f0e9c8785c08164b","slug":"shopkeepers-surrounded-the-municipal-office-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-140832-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दुकानदारों ने किया नगर पालिका कार्यालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दुकानदारों ने किया नगर पालिका कार्यालय का घेराव
Mon, 22 Sep 2025 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 22 Sep 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
भूना। नगर पालिका द्वारा सोमवार को चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान से नाराज़ दुकानदारों ने नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर विरोध जताया। प्रदर्शन की अगुवाई नगर पालिका के चेयरपर्सन प्रतिनिधि पंकज पसरीजा ने की।
दुकानदारों ने आरोप लगाया कि बिना किसी मानवीय दृष्टिकोण के चलाए गए इस अभियान से न सिर्फ उनका व्यापार प्रभावित हुआ है, बल्कि उनका कीमती सामान भी जब्त कर लिया गया। दुकानदारों का कहना है कि दशहरा और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार बस कुछ ही दिन दूर हैं। ऐसे समय में जब व्यापार पर सबसे अधिक निर्भरता होती है, नगर पालिका का यह कदम उनके लिए बड़ा झटका साबित हो रहा है।
उन्होंने मांग की कि दुकानों के आगे कम से कम 4 फुट तक अस्थायी तौर पर सामान रखने की अनुमति दी जाए ताकि वे त्योहारों के लिए ग्राहकों को सुचारू सेवा दे सकें। प्रदर्शन के दौरान कई दुकानदार गुस्से में नजर आए और अपनी भड़ास नगर पालिका कर्मचारियों पर निकालते देखे गए। दुकानदारों ने यह भी मांग की कि सोमवार की कार्रवाई में जब्त किया गया सामान तुरंत लौटाया जाए। चेयरपर्सन प्रतिनिधि पंकज पसरीजा ने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए कहा कि मंगलवार को वे फतेहाबाद में डीएमसी संजय बिश्नोई से मुलाकात करेंगे।