फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Shopkeepers kept 70 shops closed in Lakkar Market and demanded action against terrorists

Fatehabad News: लक्कड़ मार्केट में 70 दुकानों को बंद रख दुकानदारों ने की आतंकवादियों पर कार्रवाई की मांग

Thu, 24 Apr 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 24 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers kept 70 shops closed in Lakkar Market and demanded action against terrorists
पहलगाम में हमले खिलाफ नारेबाजी करते दुकानदार।
टोहाना (फतेहाबाद) । शहर के रेलवे रोड स्थित लक्कड़ मार्केट में करीब 70 दुकानदारों ने दो घंटे अपनी दुकानों को बंद रख जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा। इस दौरान आतंकी हमले में मारे गए 28 लोगों को मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। दुकानदारों ने केंद्र सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन प्रधान सुरेंद्र जैन के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान दुकानदारों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की। टोहाना रतन डॉक्टर शिव सचदेवा ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा धर्म पूछकर कायराना हरकत करते हुए पर्यटकों की हत्या की गई वह बहुत निंदनीय है। केंद्र सरकार को इसका सख्ती से जवाब देते हुए बदला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री अपनी विदेश यात्रा को बीच में छोड़कर आए हैं, जबकि गृहमंत्री जम्मू कश्मीर में गए हुए हैं। इससे यह लगता है कि कुछ न कुछ बड़ा होने वाला है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी घटिया हरकत से बाज नहीं आ रहा है। इसलिए उसे उसी की भाषा में जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन

प्रधान सुरेंद्र जैन ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए भारतीय सेना को मजबूती से जवाब देते हुए मिसाल कायम करनी चाहिए, ताकि दोबारा ऐसी हरकत न हो। इस अवसर पर उप प्रधान प्रवीण रेवडी़, सचिव हर्ष भूटानी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र ठकराल, प्रदीप पाहवा, अतुल मोंगा, ईशान रहेगा, बबलू, रामरतन, हुनीष जैन, अजय, अमित, कमल, पारस, राजेश, दर्शन, रजनीश, कश्मीरी लाल व बिट्टू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed