फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Shopkeepers are encroaching on footpaths made for walking in the entire city.

Fatehabad News: पूरे शहर में पैदल चलने के लिए बने फुटपाथ पर दुकानदार कर रहे अतिक्रमण

Tue, 01 Oct 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 01 Oct 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers are encroaching on footpaths made for walking in the entire city.
फतेहाबाद। शहर के कई मार्ग अतिक्रमण की जद में है। ऐसा कोई मुख्य मार्ग या बाजार नहीं है, जहां अतिक्रमण न हो। दुकानों के आगे 10 से 15 फीट तक दुकानदारों का सामान रखा हुआ है। बाजार से लेकर फुटपाथ तक पर भी अतिक्रमण है। लोग फुटपाथ होते हुए भी सड़क पर चलने को मजबूर हैं। इससे हादसा होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

शहर के पुराना बस स्टैंड से हंस मार्केट, लाल बत्ती चौक से फव्वारा चौक, फव्वारा चौक से थाना रोड पार्किंग, थाना रोड से धर्मशाला रोड, थाना रोड से जवाहर चौक, जवाहर चौक से बीघड़ चौक, जवाहर चौक से डीएसपी रोड तक सभी जगह दुकानदारों ने दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ है, लेकिन नगर परिषद प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। अतिक्रमण के कारण पूरा दिन बाजार व फव्वारा चौक पर जाम लगा रहता है। नगर परिषद ने पिछले काफी समय में शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया गया। यही वजह है कि दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं और शहर में अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

-----------
पार्किंग के बाहर अभियान के दौरान भी नहीं हटता अतिक्रमण
- नगर परिषद के द्वारा बाजार में जाम से निजात पाने के लिए बनी पार्किंग ही अतिक्रमण का अड्डा बन चुकी है। थाना रोड पर बनी पार्किंग के बाहर 15 लोगों ने अपनी दुकान लगा रखी हैं। ये दुकानें टेंट लगाकर स्थायी रूप से काफी समय से चलती आ रही हैं। वहीं पार्किंग के गेट के बाहर ये लोग अपनी दुकान लगाकर बैठे हैं। सूत्र बताते हैं कि पार्किंग ठेकेदार पार्किंग के बाहर दुकान लगाने वालों से हर महीने किराया वसूलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
दुकानदार ने फुटपाथ तोड़ बनाए रैंप
- नगर परिषद द्वारा पूरे शहर में पांच साल पहले पैदल चलने वाले लोगों के लिए बाजार में फुटपाथ बनाए गए थे। सभी दुकानदारों ने फुटपाथ पर अतिक्रमण करने के साथ-साथ कब्जा भी कर लिया है। कुछ दुकानदारों ने नगर परिषद के द्वारा निर्माण किए फुटपाथ पर दुकान पर चढ़ने के लिए रैंप बना लिया है। वहीं कुछ ने तो फुटपाथ तोड़ कर अपने हिस्से में ही शामिल कर लिया है।
----------
वाहन चालकों को हो दिक्कत
- बाजार में वाहन लेकर आने वाले चालकों को भी अतिक्रमण के कारण काफी दिक्कत होती है। दुकानदार सड़क तक अपना सामान रखते हैं। जिस कारण दो पहिया वाहन चालकों को बाजार में वाहन खड़ा करने में काफी दिक्कत होती है। वहीं चार पहिया वाहन को बाजार में से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। अतिक्रमण के कारण दोपहर व शाम के समय जाम भी लगता है।
-----------
हमें अपनी दुकान की सीमा तक ही सामान रखना चाहिए जिससे किसी काे भी परेशानी न हो। दुकानदार जो सड़क तक अपना सामान रखते हैं वह गलत है प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिए।
- प्रेम आहूजा, प्रधान रेडिमेड कपड़ा यूनियन।
------
प्रधान होने के नाते मैंने काफी बार दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दुकानदार नहीं मानते अगर कोई दुकानदार दो फुट तक दुकान के बाहर सामान रखता है तो उसके साथ वाला दुकानदार चार फुट तक सामान बाहर रखता है। सामान को बाहर रखने में भी दुकानदारों ने अपना अपना मुकाबला चल रहा है। प्रशासन को सख्ती दिखाकर कार्रवाई करनी चाहिए।
- अशोक नारंग, प्रधान व्यापार मंडल।
--------
जवाहर चौक में मेरी दुकान है, मैंने आज तक कभी दुकान के बाहर अतिक्रमण नहीं किया है। दुकान के बाहर अतिक्रमण करना गलत है। अतिक्रमण करने से बाजार आने वाले लोगों को भी दिक्कत होती है।

- अमनदीप, दुकानदार।
----------
प्रशासन अभियान के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करता है। नगर परिषद के द्वारा काफी समय से अतिक्रमण को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं दुकानदारों को खुद जागरूक होना पड़ेगा।
- गुरदीप बग्गा, दुकानदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed