फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sheds will be strengthened in all three grain markets of Tohana at a cost of Rs 1.25 crore

Fatehabad News: टोहाना की तीनों अनाज मंडी में सवा करोड़ रुपये की लागत से शेड किए जाएंगे मजबूत

Thu, 19 Dec 2024 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 19 Dec 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sheds will be strengthened in all three grain markets of Tohana at a cost of Rs 1.25 crore
टोहाना। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से शहर की तीनों अनाज मंडियों में लगे शेड मजबूत करवाने का काम शुरू करवा दिया गया है। बोर्ड प्रशासन द्वारा इस कार्य पर 1 करोड़ 27 लाख 67 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इस काम का वर्क आर्डर भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

अनाज मंडियों के सभी शेड पर नई सीट लगाई जाएंगी तथा मरम्मत कार्य भी किया जाएगा। इस कार्य को फरवरी तक पूरा करवाया जाएगा।अनाज मंडियों के शेड पुराने हो चुके हैं। इनकी मरम्मत की जरूरत महसूस की जा रही थी। कई बार आढ़तियों द्वारा भी मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों के समक्ष यह मांग रखी गई। कार्य पूरा होने के बाद आढ़तियों व किसानों को इसका काफी लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन

-छह शेड किए जा रहे हैं तैयार
जानकारी के अनुसार मार्केटिंग बोर्ड द्वारा नई अनाज मंडी, पुरानी अनाज मंडी व मिर्च मंडी के सभी छह शेडों की मरम्मत के कार्य का टेंडर दिया गया है। भट्टू के ठेकेदार प्रीतम कुमार को इस कार्य का टेंडर जारी किया गया है। 14 फरवरी तक मरम्मत कार्य पूरा करने का समय दिया गया है। मार्केटिंग बोर्ड के जेई अजय कुमार की देखरेख में कार्य जारी है। अनाज मंडी के आढ़तियों, मजदूरों व मंडी में आने वाले किसानों ने मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों से निर्माण कार्य सही तरीके से करवाने की मांग की ताकि लंबे समय तक इनका प्रयोग हो सके। इन शेड के नीचे किसानों की फसलों को रखा जाना है, इसलिए गुणवत्ता बेहतर रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------


अनाज मंडियों में लगे शेड के मरम्मत कार्य को शुरू करवा दिया गया है। यह कार्य फरवरी माह तक पूरा करवाया जाएगा। ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
-गौरव वधवा, एसडीओ, मार्केटिंग बोर्ड, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed