फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sewerage line will be cleaned after monsoon passes

Fatehabad News: मानसून बीतने के बाद होगी सीवरेज लाइन की सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Sewerage line will be cleaned after monsoon passes
फतेहाबाद। शहर में पानी निकासी को लेकर प्रशासन कितना गंभीर है इसको लेकर अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अभी सीवरेज पाइप लाइनों की सफाई नहीं हुई है। जनस्वाथ्य विभाग अभी तक एजेंसी को ठेका आवंटित ही नहीं कर पाया है। मंगलवार को एजेंसी को ठेका आवंटित होना था लेकिन एक्सईन न होने से प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। बुधवार को ठेका आवंटित होने की उम्मीद है। एजेंसी इसके बाद ही शहर के सीवरेज मैनहोल बनाने, सफाई का काम करेगी। विभाग ने इसके लिए 43 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाया था।
विज्ञापन

सीवरेज पाइप लाइनों की सफाई न होने से फिलहाल हालात ये हैं कि बारिश के पानी की निकासी समय पर नहीं हो पा रही है। करीब 60 फीसदी पानी की निकासी एसटीपी में होती है। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा अलग से पाइप लाइन नहीं है और सीवरेज पाइप लाइन के जरिए ही निकासी हो रही है। शहर में सीवरेज के टूटे मैनहोल की भी मरम्मत होनी है। लेकिन मानसून से पहले इनकी भी मरम्मत नहीं हुई है। इसको भी जनस्वास्थ्य विभाग ने टेंडर में शामिल कर रखा है।
विज्ञापन

रंगोई नाले में होती है 40 फीसदी क्षेत्र के पानी की निकासी
जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा 40 फीसदी क्षेत्र के पानी की रंगोई नाले में निकासी की जाती है। इसको लेकर चिल्ली क्षेत्र में डिस्पोजल टैंक बनाया गया है। यहां से पाइप के जरिए रंगोई नाले में पानी की निकासी की जाती है। हालांकि ये पाइप लाइन भी कई जगह से लीकेज हो चुकी है और इस वजह से कई खेतों में जलभराव हो चुका है। इसको लेकर फिलहाल विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काेट
पाइप लाइनों में ब्लॉकेज की समस्या नहीं है। ठेका अलॉट की प्रक्रिया बुधवार को पूरी कर ली जाएगी। रूटीन में पाइपों की सफाई होती रहेगी।
-सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed