फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Seven specialist doctors were on leave, no medical checkups were done, people returned disappointed, patients were also upset

Fatehabad News: सात विशेषज्ञ चिकित्सक रहे छुट्टी पर, नहीं हुए मेडिकल, मायूस हो लौटे लोग, मरीज भी परेशान

Fri, 27 Dec 2024 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 27 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Seven specialist doctors were on leave, no medical checkups were done, people returned disappointed, patients were also upset
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आए मरीजसंवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में एक दिन की छुट्टी के बाद वीरवार को ओपीडी खुली। मरीज उपचार के लिए पहुंचे लेकिन यहां पर विशेषज्ञ चिकित्सक ही नहीं मिले। 10 विशेषज्ञ चिकित्सक में से 7 छुट्टी पर रहे। इसके चलते ओपीडी (बाह्यरोगी विभाग) पंजीकरण काउंटर से ही मरीजों को लौटा दिया गया। वहीं मेडिकल करवाने आए लोगों को भी खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को क्रिसमस की छुट्टी के चलते ओपीडी बंद थी और वीरवार को प्रतिबंधित अवकाश घोषित किया हुआ था। दिसंबर माह के 5 दिन बचे हुए हैं। ऐसे में अपनी छुट्टियों को पूरा करने के लिए अधिकारी और कर्मचारी छुट्टी पर रहे। नागरिक अस्पताल में वीरवार को मनोचिकित्सक डॉ. गिरीश, ईएनटी जयप्रकाश, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. वरुण, कंसलटेंट डॉ. सुनीता सोखी और डॉ. संगीता अबरोल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कमल बैनीवाल और नेत्र रोग विशेषज्ञ राकेश कसवां के छुट्टी पर रहने के चलते ओपीडी बंद रही। अस्पताल में सिर्फ चर्म रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ और दंत चिकित्सक की ही ओपीडी चली। अस्पताल में रोजाना 750 से 1000 तक मरीजों की ओपीडी होती। ऐसे में विशेषज्ञ चिकित्सकों के छुट्टी के चलते वीरवार को ओपीडी करीब 250 तक ही रही।
विज्ञापन


- सोमवार को होगी कार्यालयों में चहल-पहल

अधिकतर सरकारी कार्यालयों में वीरवार को अधिकारियों व कर्मचारियों की सीटें खाली रही। वजह ये है कि बुधवार को छुट्टी थी और वीरवार को प्रतिबंधित अवकाश (आरएच) रहा। शनिवार और रविवार को छुट्टी रहेगी। ऐसे में अब सोमवार को ही सरकारी कार्यालयों में चहल-पहल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- वीरवार को आरएच होने के चलते काफी डॉक्टर छुट्टी पर थे। हालांकि फिर भी व्यवस्था बनाने का प्रयास किया गया है। इमरजेंसी में किसी को दिक्कत नहीं आने दी गई है।

- डॉ. बुधराम, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed