फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Seven schools of the district got PMShri status in the second phase, but not yet connected to CBSE pattern in the first phase.

Fatehabad News: दूसरे चरण में जिले के सात स्कूलों को मिला पीएमश्री का दर्जा, पहले फेज के अब तक सीबीएसई पैटर्न से नहीं जुड़े

Fri, 15 Mar 2024 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 15 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Seven schools of the district got PMShri status in the second phase, but not yet connected to CBSE pattern in the first phase.
फतेहाबाद में शुरू हो चुका पीएमश्री स्कूल
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने दूसरे चरण में जिले के सात खंडों में सात स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा दे दे दिया है। इन सात स्कूलों में पढ़ रहे करीब साढ़े चार हजार विद्यार्थियों को फायदा होगा। शिक्षा विभाग इन स्कूलों को स्पेशल बजट जारी करेगा और इन स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

हालांकि शिक्षा विभाग पहले चरण में भी प्रत्येक खंड के सात स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा दे चुका है। इन स्कूलों में सौंदर्यीकरण के काम हो चुके हैं लेकिन अभी इन स्कूलों को सीबीएसई पैटर्न पर शुरू नहीं किया गया है। स्कूल मुखिया दाखिले को लेकर भी असमंजस में हैं कि इस सत्र में इन स्कूलों में पुराने पैटर्न पर दाखिले होंगे या फिर सीबीएसई पैटर्न शुरू होगा। इन स्कूलों में 5336 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

-----------
इन स्कूलों को मिला पीएमश्री का दर्जा

खंड स्कूल विद्यार्थियों की संख्या
भट्टूकलां राजकीय कन्या हाई स्कूल भट्टूकलां 347
भूना राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजलपुर 517
फतेहाबाद राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धांगड़ 480
जाखलमंडी राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल 531
नागपुर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिजरावां खुर्द 776
रतिया राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रत्ताखेड़ा 656
टोहाना राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहाना 1221
---------
पहले चरण में ये स्कूल बन चुके हैं पीएमश्री
खंड स्कूल छात्र
फतेहाबाद राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद 1293
नागपुर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नागपुर 824
रतिया राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल लांबा 494
जाखल राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शक्करपुरा 469
टोहाना राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गाजूवाला 757
भट्टू कलां राजकीय सीनियर सेंकेडरी स्कूल शेखूपुर दड़ोली 461
भूना राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना 1038
--------
मॉडल संस्कृति स्कूलों में पहले शुरू हो चुका है सीबीएसई पैटर्न
जिले के मॉडल संस्कृति स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न पहले से शुरू हो चुका है। 6 खंडों में शिक्षा विभाग ने मॉडल संस्कृति स्कूल शुरू किए थे। इन स्कूलों में कक्षा छठी से बारहवीं तक सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम-श्री) योजना के तहत रतिया विधानसभा क्षेत्र के गांव रत्ताखेड़ा और हिजरावा खुर्द में पीएमश्री स्कूलों का तोहफा मिला है। इन स्कूलों में आधुनिक पद्धति पर आधारित शिक्षा से बच्चों का चहुंमुखी विकास होगा और स्कूलों को सुधार कर बेहतर बनाया जाएगा।
- लक्ष्मण नापा, विधायक, रतिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed