फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Seven grams of heroin recovered from woman

Fatehabad News: महिला से सात ग्राम हेरोइन बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Seven grams of heroin recovered from woman
रतिया। शहर पुलिस ने अरोड़ा कॉलोनी में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमार कार्रवाई करते हुए एक महिला से सात ग्राम हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शहर थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि टीम गठित कर अरोड़ा कॉलोनी में भेजी गई तो नशीले पदार्थ बेच रही महिला पुलिस टीम को देखकर किराए में रह रहे अपने घर में भाग गई। पुलिस टीम ने पीछा किया तो महिला घर की अलमारी में नशीले पदार्थ को छुपाने लगी। टीम ने महिला को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया तो जांच करने पर सात ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed