{"_id":"671a85d2910ee82b6701d568","slug":"session-judge-deepak-aggarwal-mediated-and-ended-the-dispute-between-lawyers-and-dc-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-124143-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सेशन जज दीपक अग्रवाल ने मध्यस्थता कर करवाया वकीलों व डीसी का विवाद समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सेशन जज दीपक अग्रवाल ने मध्यस्थता कर करवाया वकीलों व डीसी का विवाद समाप्त
Thu, 24 Oct 2024 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। पिछले 28 दिन से उपायुक्त मनदीप कौर और वकीलों के बीच चल रहा विवाद वीरवार को समाप्त हो गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल ने वीरवार दोपहर को लंच टाइम में उपायुक्त मनदीप कौर व बार एसोसिएशन की बॉडी को बुलवा कर दोनों का समझौता करवा दिया।
सेशन जज के हस्तक्षेप से डीसी फतेहाबाद और जिला बार एसोसिएशन फतेहाबाद के न्यायालय के बहिष्कार का मामला सुलझ गया। अब शुक्रवार से डीसी कोर्ट सुचारू रूप से लगेगी। डीसी मनदीप कौर ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कार्यालय का दौरा किया। जहां जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की मौजूदगी में डीसी ने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होंगी और न्यायालय के समय को लेकर कोई असुविधा नहीं होगी। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप बेनीवाल व बॉडी के सदस्य मौजूद रहे।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप बेनीवाल ने सभी वकीलों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस अवधि के दौरान हमारे वकीलों की एकजुटता सराहनीय रही। उल्लेखनीय है कि 27 सितंबर को डीसी की कोर्ट के रीडर ने दोपहर 12 बजे वकीलों को बुलाया था, लेकिन डीसी 1.30 बजे तक नहीं आई। इसके बाद रीडर ने वकीलों को 3 बजे वापस आने के लिए कहा, लेकिन डीसी 4 बजे तक भी नहीं पहुंचीं। इस घटना से नाराज बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने डीसी मनदीप कौर से मिलकर कोर्ट का समय निर्धारित करने की मांग की, ताकि वकील अपने अन्य मामलों की सुनवाई में भी उपस्थित हो सकें। बार एसोसिएशन का आरोप था कि इस दौरान डीसी ने कह दिया कि आप लोग मेरा समय खराब कर रहे हैं। मैं अपने समय और शेड्यूल के हिसाब से ही केस सुनूंगी। इसके बाद वे अपने कार्यालय से चली गई। इस रवैये से नाराज होकर जिला बार एसोसिएशन ने बैठक कर डीसी की कोर्ट के बहिष्कार का फैसला लिया था।