फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Separate CSI branch will be formed in Municipal Council with Rs. 41 lakhs.

Fatehabad News: नगर परिषद में 41 लाख से बनेगी अलग सीएसआई ब्रांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Separate CSI branch will be formed in Municipal Council with Rs. 41 lakhs.
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय में सफाई शाखा के लिए जल्द अलग से भवन बनने जा रहा है। इसके अलावा इस भवन में सफाई कर्मचारियों के लिए यूनियन कार्यालय भी होगा। नगर परिषद करीब 41 लाख रुपये से अलग से भवन का निर्माण करने जा रहा है। इसको लेकर नगर परिषद ने टेंडर जारी कर दिया है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो मार्च माह में ये भवन बनना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारी यूनियन लंबे समय से अलग भवन की मांग कर रहे थे। पिछले दिनों मांग को लेकर कर्मचारियों ने चेतावनी भी दी थी। चेतावनी के बाद नगर परिषद अधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। नगर परिषद परिसर में ये भवन कंडम खड़े वाहनों के पास बनेगा।
विज्ञापन

शहर में दो जगह लगेंगे आईलव फतेहाबाद के बोर्ड
नगर परिषद द्वारा शहर के सुंदरीकरण को लेकर दो जगहों पर आई लव फतेहाबाद के साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। ये बोर्ड शहर के पपीहा पार्क में लगेगा। इसके अलावा एक बोर्ड नगर परिषद कार्यालय के पास लगाया जाएगा। इस पर करीब 2 लाख 28 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------------------------------नगर परिषद सफाई कर्मचारी यूनियन की तरफ से बार-बार अलग भवन की मांग उठाई जा रही थी। जल्द अलग भवन बनाया जाएगा। इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा चुका है। इस भवन में ही सीएसआई ब्रांच को शिफ्ट किया जाएगा।
- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed