फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sensation due to finding dead body under suspicious circumstances

Fatehabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी

Fri, 17 Apr 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 17 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Sensation due to finding dead body under suspicious circumstances
युवक का शव मिलने वाले स्थान पुलिस टीम मामले की कार्रवाई करते हुए : संवाद
रतिया। अनाज मंडी के समीप स्थित वेयर हाउस क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस की मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह के समय अनाज मंडी के समीप स्थित वेयर हाउस क्षेत्र के आसपास के लोगों ने तेज दुर्गंध महसूस की। जिसके बाद संदेह होने पर मौके पर जाकर देखा तो झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। युवक की कमीज उतरी हुई थी, जबकि उसने पैंट पहन रखी थी। शव की स्थिति को देखते हुए अंदेशा लगाया जा रहा है कि युवक की मौत कुछ समय पहले हुई हो सकती है। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्पा सिहाग ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के थानों और अन्य क्षेत्रों में सूचना भेजी गई है। उन्होंने बताया कि युवक की मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed