{"_id":"6373cf92f55ede60e029223a","slug":"senior-citizen-to-get-green-opd-card-won-t-have-to-stand-in-line-fatehabad-news-hsr6472108108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर सिटीजन का बनेगा हरा ओपीडी कार्ड, नहीं लगना होगा लाइन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर सिटीजन का बनेगा हरा ओपीडी कार्ड, नहीं लगना होगा लाइन में
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में एनसीडी क्लीनिक यहां पर शुरू होगा सीनियर सिटीजन कॉर्नर।
- फोटो : Fatehabad
नई पहल
सीनियर सिटीजन का बनेगा हरा ओपीडी कार्ड, नहीं लगना होगा लाइन में
स्वास्थ्य विभाग नागरिक अस्पताल में शुरू करेगा सीनियर सिटीजन कॉर्नर, एक ही छत के नीचे मिलेगी सुविधा
एनसीडी क्लीनिक के साथ होगा शुरू
फोटो नंबर 23
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग नागरिक अस्पताल में आने वाले सीनियर सिटीजन के लिए नई सुविधा शुरू करने जा रहा है। अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले बुजुर्गों को लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। बुजुर्गों के लिए अस्पताल में ओपीडी का हरा कार्ड जारी होगा। हरा कार्ड सीनियर सिटीजन की पहचान होगी और इसके द्वारा अस्पताल की ओपीडी में पहले डॉक्टर को और डिस्पेंसरी से दवा भी ले पाएंगे। अस्पताल प्रशासन जल्द सीनियर सिटीजन कॉर्नर बनाने जा रहा है।
सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने इस संबंध में नागरिक अस्पताल प्रशासन को रूपरेखा तैयार करने के आदेश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि सीनियर सिटीजन कॉर्नर को एनसीडी क्लीनिक के साथ बनाया जाएगा और यहीं पर ब्लड सैंपल लेने की सुविधा होगी। इसके अलावा दवाई भी उपलब्ध यहीं से करवाई जाएगी। सीनियर सिटीजन के हाथ में हरा कार्ड होने पर ओपीडी के गेट पर तैनात कर्मचारी को पहले डॉक्टर के पास भेजना होगा। किसी भी ओपीडी में सीनियर सिटीजन को लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। हरा कार्ड दिखाकर डिस्पेंसरी में भी पहले दवा ले पाएंगे।
एनसीडी क्लीनिक में करवा सकते हैं शुगर, बीपी की जांच
स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल में पहले से एनसीडी क्लीनिक चल रहा है। यहां पर शुगर, बीपी आदि की जांच की जाती है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो यहां पर आने वाले मरीज अधिकतर बुजुर्ग होते हैं, ऐसे में उन्हें लाइन में लगना पड़े इसलिए एनसीडी क्लीनिक के साथ ही सुविधा शुरू की जाएगी। यहां पर जांच करवा सकेंगे और दवा भी ले पाएंगे।
विज्ञापन
ओपीडी रजिस्ट्रेशन और डिस्पेंसरी काउंटर पर नियम का नहीं हो रहा पालन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल के ओपीडी रजिस्ट्रेशन और डिस्पेंसरी पर अलग से खिड़की सीनियर सिटीजन के लिए निर्धारित कर रखी है लेकिन यहां पर नियम फॉलो नहीं हो रहे है। बुजुर्गों को पर्ची कटवानी हो चाहे जांच करवानी होगी घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। इसी के चलते सिविल सर्जन ने अस्पताल में सीनियर सिटीजन के लिए ये सुविधा शुरू करने के आदेश दिए हैं।
कोट
नागरिक अस्पताल में आने वाले सीनियर सिटीजन को उपचार लेने के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इनके लिए स्पेशल सुविधा शुरू करने जा रहे हैं, यहां पर उन्हें एक ही जगह पर सुविधा मिल सकेगी। अगर किसी दूसरी ओपीडी में जाते है तो हरा कार्ड जारी होगा। ये कार्ड दिखाकर पहले उपचार ले पाएंगे।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन