फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Seeing the plight of the cattle, people demanded the dismissal of the Gaushala Committee

Fatehabad News: गोवंश की दुर्दशा देख लोगों ने की गोशाला कमेटी बर्खास्त करने की मांग

Thu, 24 Jul 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 24 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Seeing the plight of the cattle, people demanded the dismissal of the Gaushala Committee
टोहाना में श्रीकृष्ण गोशाला में कीचड़ में लेटीं गाय।
टोहाना। भूना रोड स्थित श्रीकृष्ण गोशाला में गोवंश की दयनीय स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहर की सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग वीरवार सुबह गोशाला में पहुंचे। लोगों ने प्रबंधन कमेटी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कमेटी को बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस मामले में संस्थाओं के लोगों ने समाधान शिविर में पहुंचकर एसडीएम टोहाना को लिखित में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं गोशाला प्रबंधन कमेटी के प्रधान विनोद बंसल ने कहा कुछ असामाजिक लोग गोशाला पर कब्जा करना चाहते हैं इसलिए वह लोग सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण गोशाला में पहुंचे लाल छज्जू राम पहाड़िया ट्रस्ट प्रधान राजेंद्र बल्ली, संकेत गर्ग, मन्नू सिंगला, पंकज बंसल, सज्जन इंदाछोई ने कहा कि श्रीकृष्ण गोशाला में पिछले कई दिनों से गोवंश की दुर्दशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गाय के गोबर पर गोवंश बैठने को मजबूर है तथा पानी में काई जमी हुई है लेकिन कोई सुनवाई करने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोशाला की जमीन को प्रबंधन कमेटी ने नगर परिषद को डंपिंग पॉइंट बनाने के लिए लीज पर दिया हुआ है जबकि वहां पर गायों के लिए हरा चारा की व्यवस्था की जा सकता थी। प्रबंधन कमेटी द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। जिसके चलते इस कमेटी को बर्खास्त कर देना चाहिए और ऐसे ही व्यक्ति को आगे लगाना चाहिए जो अपना समय दे सके और गायों की सेवा कर सके।

श्रीकृष्ण गोशाला प्रबंधन कमेटी प्रधान बोले- संस्था पर कब्जा करना चाहते हैं असामाजिक लोग

प्रबंधन कमेटी पर लगाए आरोपों के बाद गोशाला प्रबंधन कमेटी के प्रधान विनोद बंसल ने कहा कि इस गोशाला में करीब 1050 गोवंश हैं। नगर परिषद के अध्यक्ष नरेश बंसल ने भी वीरवार सुबह गोशाला का निरीक्षण किया था। यदि उन्हें कोई कमी मिली है तो वह हमें बता सकते हैं उसे दूर किया जाएगा। वहीं बंसल ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व गोशाला पर कब्जा करने की नीयत से सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। गोशाला में रोजाना 150 से 200 लोग सेवा करने के लिए आते हैं, जिसके चलते गोवंशों की देखभाल की जा रही है। उन्होंने कहा कि गोशाला में शेड का निर्माण कार्य चल रहा है जिससे कुछ जगह की कमी बनी हुई है। आगामी 10 से 15 दिनों में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा और यह समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed