फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Second death from corona in 15 days, patient was also suffering from TB

कोरोना से 15 दिन में दूसरी मौत, टीबी से भी ग्रस्त था मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Second death from corona in 15 days, patient was also suffering from TB
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमित मरीज की अग्रोहा मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हुई है, और संक्रमित मरीज मिले हैं। रतिया के गांव भरपूर निवासी 30 वर्षीय युवक अग्रोहा मेडिकल में दाखिल था। नशे व टीबी से ग्रस्त होने के कारण दाखिल करवाया गया था। यहां जांच के दौरान कोरोना संक्रमित मिला। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 15 दिन में कोरोना से शुक्रवार को दूसरी मौत हुई है। वहीं जिले में कोरोना संक्रमित दो नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 237 सैंपल लिए। जांच के दौरान फतेहाबाद और जाखल क्षेत्र में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। अभी जिले में कोरोना के 11 मामले सक्रिय हैं। जिले में 20,8256 लोगों की कोरोना की दूसरी डोज ड्यू है। 15 से 17 आयु वर्ग के 38,810 ने पहली तो दूसरी सिर्फ 13,495 ने ही लगवाई है। 15 से 44 आयु वर्ग के 40,3333 लोग पहली डोज लगवा चुके हैं जबकि दूसरी डोज 26,9829 ने ही लगवाई है। बूस्टर डोज जिले में अब तक 13,966 लोगों ने ही लगवाई है।
विज्ञापन

अब तक कोरोना की ये रही स्थिति
कुल सैंपल अब तक लिए गए : 42,0647
कोरोना संक्रमित मिले : 20,235
कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए : 19,721
संक्रमितों की अब तक मौत : 503
जिले में ये रही कोरोना टीकाकरण की स्थिति
पात्र पहली डोज दूसरी डोज बूस्टर डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4793 4758 834
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2415 2030 148
60 साल से ऊपर 84252 64690 4293
45 से 59 साल 144201 120134 3029
18 से 44 साल 403333 269829 5662
15 से 17 साल 38810 13495 0
12 से 14 साल 7721 2333 0
कोट
जिले में कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हुई है। मरीज अग्रोहा मेडिकल में दाखिल था। यहां टीबी का उपचार चल रहा था। कोरोना जांच के दौरान संक्रमित मिला। उपचार के दौरान मौत हो गई है। शुक्रवार को जिले में कोरोना के दो नए केस भी मिले हैं। लोगों से अपील है कि लक्षण दिखे तो जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed