फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   searching whole distic police for fire man

तलाश में पूरे जिले की पुलिस, बदमाश फरार

Mon, 31 Aug 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Mon, 31 Aug 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गोली लगने से घायल लड़की के पिता रणधीर सिंह की शिकायत पर बदमाश सोनू उर्फ बच्ची व एक अन्य के खिलाफ हत्या का प्रयास, अवैध शस्त्र व दुकान में घुसकर हमला करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस बच्ची की तलाश करने में जोर शोर से लगी है। सीआईए व भूना एसएचओ के नेतृत्व में पांच टीमें अलग-अलग स्थानों पर बच्ची व उसके साथी की गिरफ्तारी के लिए छापेमार कार्रवाई को अंजाम दे रही है।

गौरतलब है कि शनिवार को अनाज मंडी भूना में पवन कुमार शिव कुमार क्लॉथ मर्चेंट की दुकान पर बजरंग गोयल व सुरेश पर कातिलाना हमला किया गया था।

लेकिन बदमाश द्वारा चलाई गई गोली दुकान पर खरीददारी करने आई गोरखपुर की 28 वर्षीय सीतो देवी के सिर में जा लगी। खून से लथपथ सीतो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल किया गया।

जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया गया। देर शाम को ऑपरेशन के बाद सीतो की हालत में सुधार बताया जा रहा है। फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती है।

बच्ची पर है लूटपाट, डकैती, हत्या प्रयास के दर्जनों केस दर्ज
वाल्मीकि मोहल्ला भूना के सोनू उर्फ बच्ची का पिछले कई महीनों से पुलिस रिकार्ड में लूटपाट, चोरी, छीनाझपटी, मारपीट, डकैती व हत्या प्रयास के दर्जनों मामले दर्ज हैं।

बच्ची ने दुकानदारों से जूते, कपड़े, खाद्य सामग्री जैसी चीजों को जबरदस्ती छीनकर अपनी धाक बनाई हुई थी। जिसके कारण दुकानदार उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने से भी गुरेज करते थे।

हालांकि दुकानदारों ने बढ़ती अपराध को लेकर भूना शहर लगातार तीन दिनों तक बंद रखा था। लेकिन पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया था।

जिसके बाद अपराधियों के हौसले बढ़ते गए। इसी का परिणाम है कि सोनू उर्फ बच्ची ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर दिनदहाड़े कपड़ा व्यापारी के दुकान पर कातिलाना हमला किया।

 दुकानदारों से मिले विधायक, कहा- भाजपा राज में चरमराई कानून व्यवस्था
फतेहाबाद के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने रविवार को भूना अनाज मंडी में व्यापारी पवन कुमार गोयल के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर दुकानदारों का हौसला बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि लोगों को डरने की बजाय अपराधियों का सामना करना चाहिए। व्यापारी की दुकान पर दिन-दिहाड़े हमला भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा है।

विधायक ने कहा कि एसपी फतेहाबाद से मामले को लेकर बातचीत की है। एसपी ने पुलिस सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है।

कपड़ा व्यापारी पवन गोयल ने कहा कि उसका किसी के साथ कोई लड़ाई, झगड़ा नहीं हुआ और न ही किसी ने फिरौती मांगी थी। अपराधियों के इरादे क्या थे, उनकी समझ से बाहर है।

भूना बंद स्थगित, पुलिस का करेंगे सहयोग
घायल लड़की सीतो देवी के पिता रणधीर सिंह गोरखपुरिया व अनाज मंडी के व्यापारियों की संयुक्त बैठक के बाद भूना बंद कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का हर संभव सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि बंद जैसी स्थिति में पुलिस अपराधी को पकड़ने की बजाए ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने में ही समय गुजार देगी।

का. कृष्ण स्वरूप गोरखपुरिया ने कहा कि सोमवार को डीसी व एसपी को भी फतेहाबाद में एक शिष्टमंडल मिलकर पूरे घटनाक्रम की स्थिति से अवगत करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed