{"_id":"57852b7e4f1c1b117a13e705","slug":"sdm-visit-spot-water-logging-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने किया पानी निकासी का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने किया पानी निकासी का निरीक्षण
fatehabad
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
टोहाना में जल निकासी के संबंध में अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते एसडीएम सतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसडीएम सतीश कुमार ने मंगलवार को टोहाना शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने बरसाती पानी की निकासी के लिए नगर परिषद और जनस्वास्थ्य विभाग को एक दिन का समय देते हुए निर्देश दिए कि सारा पानी निकालने के बाद अधिकारी उन्हें तुरंत स्थिति से अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि वे दोबारा फिर शहर का दौरा करेंगे।
शहर के लोगों की शिकायत थी कि शहर के कई हिस्सों में दो दिन पहले हुई बरसात से जलभराव होने से उन्हें परेशानियां हो रही हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम सतीश कुमार ने मंगलवार सुबह मिलन चौक, कक्कड़ चौक व पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर परिषद के नालों और जनस्वास्थ्य विभाग के सीवरेज की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बरसात से पूर्व नालों की सफाई होने से स्थिति उतनी खराब नहीं है लेकिन फिर भी शहर के किसी हिस्से में पानी रुकना नहीं रहना चाहिए।
उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के जेई मंदीप सिंह को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द मशीन मंगवाकर सभी सीवरेज लाइनों की पूरी सफाई करवाएं। जेई ने बताया कि विभाग द्वारा पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में एक छोटी मशीन लगाकर सीवरेज लाइन की सफाई करवाई जा रही है, जल्द ही बड़ी मशीन मंगवाकर सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
एसडीएम ने नगर परिषद अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे भी सभी नालों को पूरी तरह से खुला रखें ताकि बरसात होने पर पानी शीघ्र बह जाए। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान नगर परिषद के सचिव संदीप सोलंकी, जेई हवासिंह, सफाई निरीक्षक अजायब सिंह, सफाई दरोगा महेंद्र सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के जेई मंदीप, रविंद्र मेहता, राकेश सैनी और डॉ. मलिक सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व शहरवासी भी मौजूद थे।