{"_id":"6a4e8d87e220d8ed210cfc0f","slug":"sdm-took-stock-of-the-sir-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-157030-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एसआईआर का एसडीएम ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एसआईआर का एसडीएम ने लिया जायजा
Wed, 08 Jul 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का जायजा लेते एसडीएम आकाश शर्मा।
टोहाना। एसडीएम आकाश शर्मा ने बुधवार को विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत गांव जमालपुर शेखां एवं अकांवाली का दौरा कर फील्ड में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों एवं सुपरवाइजर द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए गणना प्रपत्रों के डिजिटलाइजेशन, एएसडीडी संबंधी सत्यापन तथा अभियान की प्रगति का जायजा लिया।
एसडीएम आकाश शर्मा ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान निर्वाचन आयोग की अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, नवीन एवं त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त गणना प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन पूरी सावधानी एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सही रूप में मतदाता सूची में दर्ज हो सके।