फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   sdm inspection, sdm sanitation tohana , tohana fatehabad

एसडीएम ने किया नालों की सफाई का निरीक्षण

Mon, 20 Jun 2016 01:38 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Mon, 20 Jun 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
sdm inspection, sdm sanitation tohana , tohana fatehabad
टोहाना में विभिन्न स्थानों पर पानी निकासी, सफाई व्यवस्था व निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते एसडीएम सतीश कुमार। - फोटो : amar ujala
एसडीएम सतीश कुमार ने रविवार को नगर परिषद द्वारा दो दिन पहले साफ करवाए गए शहर के नालों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कई स्थानों पर निर्माणाधीन गलियों व सड़कों का निरीक्षण किया और उनकी गुणवत्ता व कार्य की संतुष्टि के संबंध में स्थानीय लोगों से भी जानकारी ली। साथ ही नप कर्मचारियों को बरसात का मौसम शुरू होने से पहले सभी नालों की पूरी तरह से सफाई करवाने के निर्देश दिए ताकि शहर में बारिश के पानी का ठहराव न होने पाए। इस दौरान नप ने शहर में कई स्थानों से कूड़े के ढेर भी उठवाए। इस मौके पर नप के कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार व जेई हवासिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन


एसडीएम सतीश कुमार ने तीन दिन पूर्व बाढ़ बचाव प्रबंधों की समीक्षा बैठक के दौरान नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए थे कि शहर से गंदे पानी की निकासी वाले सभी नालों की अच्छी प्रकार सफाई करवाई जाए। अधिकारियों की मांग पर 10 अतिरिक्त सफाई कर्मचारी व ट्रैक्टर-ट्राली भी नगर परिषद को उपलब्ध करवाए गए थे ताकि सफाई कार्य सुचारू तरीके से करवाया जा सके। बैठक में एसडीएम ने निर्देश दिए थे कि नालों की सफाई की प्रतिदिन की रिपोर्ट उन्हें दी जाए ताकि वे निरीक्षण करके सुनिश्चित कर सकें कि वास्तव में सफाई की गई है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में आज एसडीएम ने कोर्ट रोड, रतिया रोड, इंदिरा कालोनी, अनाज मंडी, पंजाबी कालोनी व अन्य स्थानों पर जाकर नगर परिषद द्वारा करवाई गई नालों की सफाई का निरीक्षण किया। कुछ स्थानों पर नालों में पॉलिथिन दिखाई देने पर उन्होंने सफाई कार्य की कमियों के संबंध में नप कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि संभव हो तो नालों की गाद निकलवाने की मशीन भी मंगवाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इंदिरा कालोनी में की गई नालों की सफाई के प्रति संतुष्टि जाहिर की। इस दौरान नप के सफाई कर्मियों ने शहर में कई स्थानों से कूड़े के ढेर भी उठवाए। एसडीएम ने इंदिरा कालोनी व पंजाबी कालोनी में निर्माणाधीन गलियों व सड़कों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गली बनवाने से पहले की गई तैयारियों व निर्माण सामग्री की गुणवत्ता के बारे में स्थानीय लोगों की भी राय जानी। उन्होंने पूछा कि गली निर्माण से पहले मिट्टी को दबाने के लिए रोलर आदि चलवाया गया था या नहीं।


उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया कि वे अपने आसपास होने वाले निर्माण कार्यों पर नजर रखें और यदि उन्हें कहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी होती दिखे तो इसकी सूचना तुरंत उन्हें दें। इंदिरा कालोनी में गली का निर्माण कार्य शुरू करवाने से पहले लोगों द्वारा अपने घरों के आगे बनवाए गए रैंप तुड़वाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर वार्ड पार्षद कर्मवीर माथुर, सफाई दरोगा महेंद्र, लाभ सिंह, पाला राम व हरीश कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी उनके साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed