फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   SDM inspected Government Senior Secondary School, Baliala

Fatehabad News: एसडीएम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बलियाला में निरीक्षण किया

Thu, 24 Jul 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 24 Jul 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
SDM inspected Government Senior Secondary School, Baliala
रतिया में स्कूलों का औचक निरीक्षण करते हुए सुरेंद्र सिंह ।
रतिया। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बलियाला में निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षक हर संभव प्रयास करें।
विज्ञापन


एसडीएम ने विद्यालय शिक्षकों और विद्यार्थियों से विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और व्यवस्था की जांच की। इस मौके पर उन्होंने सभी कक्षा में जाकर विद्यार्थियों से विषय संबंधित प्रश्न भी पूछे। इस दौरान उन्होंने विद्यालय का हाजिरी रजिस्टर चेक किया और विद्यालयों में चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने विद्यालय शिक्षकों को निर्देश दिए कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किए जाएं, ताकि छात्र एक बेहतर शिक्षण वातावरण में अध्ययन कर सकें। उन्होंने अध्यापकों को कहा कि छात्रों के पढ़ाई का स्तर ऊंचा करने के लिए बच्चों के साथ कड़ी मेहनत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने स्कूलों में निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, शौचालयों, पीने के पानी की व्यवस्था भी देखी। उन्होंने शिक्षकों को स्कूल में निर्धारित समय पर आने के निर्देश दिए जिससे स्कूल में अच्छी व्यवस्था बन सके और स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने पर ध्यान दें। इसके बाद उन्होंने मिड-डे मील के अंतर्गत विद्यार्थियों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता पर भी चर्चा की। एसडीएम ने रतिया घग्गर नदी के तटबंधों का भी निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed