{"_id":"699df064a6d919fef70377c8","slug":"sdm-gave-instructions-for-water-arrangement-at-the-bus-stand-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-149182-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एसडीएम ने दिए बस स्टैंड पर पानी की व्यवस्था के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एसडीएम ने दिए बस स्टैंड पर पानी की व्यवस्था के निर्देश
विज्ञापन
बस स्टैंड पर निरीक्षण के दौरान एसडीएम आकाश शर्मा व मंडल अध्यक्ष रमन मडिया
टोहाना। हिसार-रतिया बाईपास रोड पर बने नव निर्मित बस स्टैंड का मंगलवार को एसडीएम आकाश शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने बस स्टैंड परिसर में यात्री सुरक्षा और सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष रमन मडिया ने बस स्टैंड के सामने स्पीड ब्रेकर बनाने और पीने के पानी व शौचालय की उचित व्यवस्था करने की मांग उठाई। रमन ने बताया कि वर्तमान में बसें फुटपाथ के बीच बनाए कट से निकलती हैं, इससे हिसार रोड से रतिया रोड की ओर जाने वाले वाहनों के साथ टकराने का खतरा बना रहता है।
यात्री वीरेंद्र, सोनू, महेश कुमार और राजेश ने कहा कि स्पीड ब्रेकर न होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। रमन मडिया ने बताया कि इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ से बातचीत हो चुकी है और जल्द ही ब्रेकर बनवा दिया जाएगा। इस अवसर पर बस अड्डा इंचार्ज सुरेश दहिया और अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।