फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Scuffle on roadways to get happy card, police had to be called

Fatehabad News: हैप्पी कार्ड लेने के लिए रोडवेज में धक्का-मुक्की, बुलानी पड़ी पुलिस

Tue, 11 Jun 2024 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 11 Jun 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Scuffle on roadways to get happy card, police had to be called
फतेहाबाद। शहर के नए बस स्टैंड प्रांगण में सोमवार सुबह हैप्पी कार्ड लेने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। व्यवस्था न होने के चलते कार्ड लेने के लोगों के बीच धक्का-मुक्की हुई और कई लोग नीचे गिर गए। हालत बिगड़ते देख रोडवेज अधिकारियों ने पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने भीड़ पर कंट्रोल किया। पुलिस की मौजूदगी में कार्ड बांटने शुरू किए गए।
विज्ञापन

हैप्पी कार्ड को लेकर रोडवेज का एयू बैंक के साथ अनुबंध है। बैंक ने रविवार को एक साथ 30 हजार लोगों को मैसेज भेज दिया। इस कारण फतेहाबाद के नए बस स्टैंड प्रांगण में सोमवार सुबह सैकड़ों की संख्या में लाभार्थी अपने हैप्पी कार्ड प्राप्त करने के लिए पहुंच गए। लेकिन रोडवेज की तरफ से व्यवस्था नहीं की गई थी और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ ज्यादा हो गई तो मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन


पहले दिन 550 को ही मिले कार्ड
आचार संहिता लगने से पहले ही कार्ड तैयार हो गए थे लेकिन जारी नहीं हुए और 90 हजार के लाभार्थियों के कार्ड रोडवेज के पास ही पड़े रह गए। जिसे अब बांटने का काम शुरू किया गया। सोमवार को फतेहाबाद के बस स्टैंड प्रांगण में 550 से अधिक कार्ड लाभार्थियों को बांटे गए हैं। वहीं कुछ लाभार्थी भीड़ ज्यादा होने के कारण बिना कार्ड लिये ही घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 दिनों के लिए मान्य रहेगा ओटीपी
रोडवेज द्वारा बिगड़ी व्यवस्था को संभालने के लिए 10 कर्मचारी तैनात किए। कार्ड बांट रहे कर्मचारियों ने बताया कि बैंक के द्वारा एक साथ सभी को मैसेज भेज दिया गया है। जिस कारण कार्ड लेने के लिए मारामारी हो रही है। वहीं भीड़ जयादा होने के कारण कार्ड बांटने में भी दिक्कत हो रही है। कर्मचारियों ने बताया कि कुछ लोगों को यह लग रहा है कि जो ओटीपी बैंक के द्वारा भेजा गया है वह सिर्फ 24 घंटे के लिए मान्य रहेगा लेकिन ऐसा नहीं है। जिस भी लाभार्थी के पास मैसेज आया है वह लाभार्थी 30 दिन तक अपना हैप्पी कार्ड प्राप्त कर सकता है

ये बोले लोग :
हैप्पी कार्ड लेने पहुंचे ओमप्रकाश, सुनीता, अजय, सुनील, रमेश व राजेश ने बताया कि वह सुबह से फतेहाबाद के नए बस स्टैंड प्रांगण में कई किलोमीटर का सफर तय करके हैप्पी कार्ड लेने के लिए पहुंचे हैं। सुबह जब कर्मचारी कार्ड बांट रहे थे तब सिर्फ तीन से चार कर्मचारी ही कार्ड बांटने का काम कर रहे थे लेकिन जैसे ही भीड़ बढ़ती गई और पुलिस बुलाई गई तब जाकर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई। एक कर्मचारी एक व्यक्ति को कार्ड बांटने में करीब तीन से चार मिनट का समय ले रहा था।


भीड़ ज्यादा होने के कारण बिगड़ी व्यवस्था :
संस्थान प्रबंधक सुभाष ढांड ने बताया कि हैप्पी कार्ड बांटने का कार्य सुचारु रूप से जारी है। सोमवार को अचानक से भीड़ काफी पहुंच गई। इसके चलते व्यवस्था थोड़ी सी बिगड़ गई। मंगलवार से व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए उचित प्रबंध किए जाएंगे। अगर जरूरत पड़ी तो और भी कर्मचारियों की ड्यूटी कार्ड बांटने में लगाई जाएगी। मंगलवार से सूची अनुसार ही कार्ड बांटेंगे ताकि किसी को भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े न ही किसी प्रकार की व्यवस्था खराब हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed