फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Scorpio hits school van, two teachers serious

स्कॉर्पियो ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, दो शिक्षिकाएं गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Scorpio hits school van, two teachers serious
घायल शिक्षिका को रेफर करते चिकित्सक। - फोटो : Fatehabad
शहर के रतिया रोड पर बुधवार दोपहर को स्कूल स्टाफ वैन और स्कॉर्पियो गाड़ी में टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल वैन में सवार दो शिक्षिकाएं घायल हो गईं। घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से दोनों शिक्षिकाओं को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक गांव नूरकी अहली के निजी स्कूल की वैन स्टाफ को छोड़ने के लिए फतेहाबाद आ रही थी। स्कूल वैन में छह शिक्षक और दो विद्यार्थी सवार थे। बताया जा रहा है कि रतिया रोड पर एमएम कॉलेज के पास पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने वैन में टक्कर मार दी। घटना के बाद स्कूल वैन में सवार दो शिक्षिकाएं घायल हो गईं। हादसे में चार अन्य शिक्षकों और दो छात्रों को भी हल्की चोटें आई हैं। रेफर की गई शिक्षिकाओं की पहचान डीएसपी रोड निवासी ज्योति तथा भीमां बस्ती निवासी नीलम के रूप में हुई हैं। स्कूल वैन को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक ने भागने का प्रयास किया। मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने पीछा कर स्कॉर्पियो चालक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में चार लोग सवार थे। इसमें तीन लोग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed