फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Scorpio driver hits bike in market, also drags shop rack

Fatehabad News: बाजार में स्कॉर्पियो चालक ने बाइक को मारी टक्कर, दुकान के रैक को भी घसीटा

Mon, 21 Oct 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 21 Oct 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Scorpio driver hits bike in market, also drags shop rack
फतेहाबाद के प्रताप मार्केट में स्कारपियो की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल।
फतेहाबाद। प्रताप मार्केट में रविवार शाम को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने बाजार में खड़े मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद दुकान के बाहर रखे रैक को काफी दूर तक घसीट कर ले गया। इससे आसपास हड़कंप मच गया। इसके बाद गाड़ी सवार युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

गनीमत रही कि रविवार के दिन दुकानें बंद थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना के बाद शहर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मोटरसाइकिल मालिक चंदन कुमार ने बताया कि वह शाम को मोटरसाइकिल को खड़ा करके बाजार में किसी काम से गया था। वापस आकर देखा तो मोटरसाइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मिला। गाड़ी काफी तेज गति में थी। बताया जा रहा है कि गाड़ी लालबत्ती चौक की तरफ से आई और फुटपाथ पर चढ़ने के बाद मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर शोकर की दुकान के बाहर रखे रैक को काफी दूर तक घसीट कर ले गई। मामले में शहर पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed