फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Science block, library and cafeteria will be built in Government Women's College, Hisar

Fatehabad News: हिसार के राजकीय महिला महाविद्यालय में बनेंगे साइंस ब्लॉक, लाइब्रेरी और कैफेटेरिया

Wed, 26 Mar 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 26 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Science block, library and cafeteria will be built in Government Women's College, Hisar
हिसार। दिल्ली रोड स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में जल्द ही छात्राओं को परिसर में साइंस ब्लॉक, लाइब्रेरी, कैफेटेरिया, दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए रैंप और बहुउद्देश्यीय सभागार की सुविधा मिलेगी। इसके लिए कॉलेज की तरफ से विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा था है, जिस पर अब कॉलेज के पास रफ कॉस्ट एस्टीमेट के लिए पत्र भी आ चुका हैं। जैसे ही सब फाइनल होता है और बजट मिलता है वैसे ही काम शुरू हो जाएगा। कॉलेज में 2000 छात्राएं इस समय पढ़ रही हैं।
विज्ञापन



विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा

साइंस ब्लॉक : साइंस के प्रति रुचि रखने वाली छात्राओं को साइंस ब्लॉक का फायदा मिलेगा। इस ब्लॉक में लैब बनने से छात्राओं को साइंस के प्रयोग करने में आसानी होगी।
विज्ञापन




लाइब्रेरी : कॉलेज में लाइब्रेरी नहीं है, फिलहाल दो कमरों में लाइब्रेरी चलाई जा रही है। लाइब्रेरी बनने से विद्यार्थियों को बैठने की समस्या नहीं रहेगी और छात्राएं आसानी से इसमें बैठकर अपनी तैयारी कर पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कैफेटेरिया : कॉलेज में अभी जो कैंटीन है वो एक खोखे में चल रही है। इसमें चाय व एक दो खाने की वस्तुओं को छोड़कर और कुछ नहीं मिलता, लेकिन कैफेटेरिया बनाने के बाद छात्राओं को चाय के अलावा अन्य खाने-पीने की वस्तुओं के साथ-साथ उन्हें यहां बैठने की जगह भी मिलेगी।



दिव्यांग छात्राओं के लिए रैंप : कॉलेज में जो दिव्यांग छात्राएं हैं उनको देखते हुए कॉलेज में रैंप तैयार करवाया जाएगा, जिससे कॉलेज में आने वाली दिव्यांग छात्राओं को कॉलेज में क्लास रूम में जाने में परेशानी नहीं होगी।




मल्टीपर्पज हॉल : छात्राओं के लिए बहुउद्देश्यीय सभागार का निर्माण भी कराया जाएगा। इससे छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान दे पाएंगी।




कॉलेज में साइंस ब्लॉक, लाइब्रेरी, कैफेटेरिया, दिव्यांग छात्राओं के लिए रैंप और बहुउद्देश्यीय सभागार के लिए पीडब्ल्यूडी, हायर एजुकेशन विभाग, एसीएस को पत्र भेजा गया है। हमारे पास इन सभी के लिए रफ कॉस्ट एस्टीमेट तैयार करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा निर्माण कार्य में कोई परेशानी न आए इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से एनओसी लेने के लिए लिखा गया है। - डॉ. सतबीर सांगा, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed