फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   School ready for new session, but forgetting precaution

नए सत्र के लिए विद्यालय तैयार, लेकिन भूल रहे एहतियात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
School ready for new session, but forgetting precaution
फतेहाबाद के प्राइमरी स्कूल में पढ़ते विद्यार्थी। - फोटो : Fatehabad
अभियान की खबर
विज्ञापन

नए सत्र के विद्यालय लिए तैयार, लेकिन भूल रहे एहतियात
नई तकनीक से पढ़ाएंगे शिक्षक, प्राइमरी शिक्षकों को दी जा रही ट्रेनिंग, अभिभावक ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन कक्षाओं को तैयार
महामारी से बचाव के नियम भूल चुके स्कूल, सामान्य दिनों की तरह ही हुए हालात
कोरोना महामारी के दौरान हुई थी जो सख्ती वह हो चुकी है खत्म
फोटो नंबर 25
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। कोरोना महामारी की तीन लहरों का असर सबसे ज्यादा शिक्षा पर पड़ा है। स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हुई है। कोरोना की तीसरी लहर के बाद स्कूल खुल चुके हैं और अब नया सत्र शुरू करने को भी तैयार है। महामारी के दौरान स्कूल बंद रहे तो ऑनलाइन पढ़ाई को चुना गया लेकिन इसका ज्यादा असर नहीं हुआ और प्रभावी नहीं हो पाई।
फिलहाल स्थिति ये है कि विद्यार्थी ऑफलाइन पढ़कर खुश हैं और अभिभावक भी चाहते हैं कि विद्यार्थी ऑफलाइन ही पढ़े। लेकिन ये संभव तब हो पाएगा जब स्कूल प्रशासन कोरोना महामारी गाइडलाइन को अपनाने को तैयार होंगे। सरकारी और निजी स्कूलों को कोरोना महामारी के दौरान खोलने को लेकर एहतियात जारी की गई थी लेकिन फिलहाल हालात ये हैं कि कोई भी स्कूल गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहा है। महामारी से पहले जो सामान्य स्थिति थी, अब दोबारा उसी स्थिति में स्कूल आ गए हैं। कहीं भी गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में सरकारी स्कूलों की स्थिति
प्राइमरी स्कूल : 386
मिडल स्कूल : 86
हाई स्कूल : 70
सीनियर सेकेंडरी स्कूल : 74
आरोही स्कूल : 5
कस्तूरबा विद्यालय : 5
सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की स्थिति
कक्षा विद्यार्थी संख्या
पहली 9381
दूसरी 10650
तीसरी 10507
चौथी 10792
पांचवीं 11331
छठी 10870
सातवीं 10106
आठवीं 10247
नौंवी 11299
दसवीं 9796
ग्यारहवीं 8365
बारहवीं 7315
नई तकनीक से पढ़ाएंगे शिक्षक, प्राइमरी शिक्षकों को दी जा रही ट्रेनिंग
बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान की प्राइमरी शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जा रही है। जिला कोआर्डिनेटर अनुराग धारीवाल का कहना है कि जिले के 1977 प्राइमरी शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जा रही है। विद्यार्थियों को नई तकनीक के तहत विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। पहली कक्षा के विद्यार्थियों को सीखने के लिए तैयार किया जाएगा। इन्हें विद्या प्रवेश पाठ्यक्रम करवाया जाएगा। ये तीन माह का होगा। इसके अलावा शिक्षकों को हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषयों की ट्रेनिंग दी जा रही है कि उन्हें कैसे नई तकनीक से पढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की बढ़ सकती है संख्या
शिक्षा विभाग ने पिछले सत्र में मॉडल संस्कृति स्कूल शुरू किए थे। जिसमें 87 प्राइमरी स्कूल है, जहां पर अंग्रेजी माध्यम शुरू हुआ है। इसके अलावा पांच वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को भी मॉडल संस्कृति बनाया गया है। इन्हें सीबीएसई से मान्यता मिल चुकी है। अब नए सत्र में ऐसे स्कूलों की संख्या बढ़ सकती है।

कोट
स्कूलों में फिलहाल परीक्षाएं चल रही है और कुछ विद्यार्थियों की परीक्षाएं खत्म भी हो चुकी है। कोरोना महामारी के दौरान जिले में 20 हजार विद्यार्थियों की संख्या सरकारी स्कूलों में बढ़ी है। नए सत्र में संख्या और ज्यादा बढ़ाई जाएगी। बेहतर शिक्षा की तरफ सरकारी स्कूल अग्रसर है।
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी

फतेहाबाद में ट्रेनिंग लेते शिक्षक।

फतेहाबाद में ट्रेनिंग लेते शिक्षक।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed